February 11, 2026 9:00 pm

Home » उत्तर प्रदेश » संतोष का शानदार अर्द्धशतक, पराड़कर एकादश 49 रन से जीता

संतोष का शानदार अर्द्धशतक, पराड़कर एकादश 49 रन से जीता

संतोष का शानदार अर्द्धशतक, पराड़कर एकादश 49 रन से जीता
38वीं कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता
वाराणसी, 27 दिसम्बर। मैन आफ द मैच संतोष यादव के बेहतरीन अर्द्धशतक (24 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 55 रन) की बदौलत पराड़कर एकादश ने 38वीं कनिष्क देव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगीता में ईश्वरदेव मिश्र एकादश को 49 रनो से हरा दिया।

 


डाक्टर सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सिगरा में पहले खेलते हुए पराड़कर एकादश ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। प्रशांत मोहन ने 18, अभिषेक कश्यप ने 16, सुरेंद्र तिवारी ने 22, संतोष यादव ने 55 और सागर यादव ने 24 रन बनाए। ईश्वर देव मिश्र एकादश की तरफ से पंकज मिश्रा ने तीन तथा अभिषेक सिंह, सुशांत मुखर्जी और विजेन्द्र ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी ईश्वरदेव मिश्र एकादश 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी। विजेन्द्र ने 42, अभिषेक सिंह ने 48 गेंद पर पांच चौके और 2 छक्के की मदद से 60 रन बनाए। शेष बल्लेबाज दहाई की संख्या नहीं छू पाएं। पराड़कर एकादश की तरफ से प्रगांत मोहन ने तीन, दोनबंधु राय और धवल चौरसिया ने दो-दो विकेट चटकाए। मैच से पहले विकास एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ॰ ए॰के॰ सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। हेमंत राय और कृष्णा तिवारी अंपायर और एस.के. यादव स्कोरर थे।
रविवार को अवकाश दिवस है। सोमवार 29 दिसम्बर 2025 को विद्या भास्कर एकादश और ईश्वरदेव मिश्र के बीच 10ः30 बजे से मैच खेला जाएगा।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *