सिन्धी सूफ़ी गानों पर झूमते रहे समाज के लोग।
सिन्धु विकास समिति द्वारा आयोजित म्यूजिकल नाइट joom 2025 का आयोजन हुआ जिसमें मुंबई के सुप्रसिद्ध कलाकार जतिन उदासी, ईना लखमानी व उनकी टीम ने समा बांध दिया। सिन्धी गीत के साथ सूफ़ी गानों में झूमते नजर आए समाज के लोग। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ झूलेलाल साईं के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ।
आए हुए अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष भानु वाधवानी ने किया कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका सचिव पंकज भागचंदानी कोषाध्यक्ष बादल बत्रा का रहा।

इस अवसर समाज विशिष्ट जन के साथ ही संस्था के संरक्षक अशोक तलरेजा, हेमंत तलरेजा, राजकुमार वाधवानी, सुरेश वाध्या, सुरेन्द्र लालवानी, मनोज लखमानी, राज चांगरानी, चन्दन रुपानी, बीरेंद्र केशवानी,अरुण लखमानी, सतीश छाबड़ा, दीपक केशवानी, विनय सचदेवा, धीरज तुस्यानी, करण रुपानी, हर्षित कुमार आदि मौजूद रहे।








Users Today : 18
Users Yesterday : 9