Home » Uncategorized » ‘वैलेंटाइन डे’ के नाम पर युवाओं को अनैतिकता की खाई में धकेलने वाली कुप्रथा पर पाबंदी लगायी जाए !

‘वैलेंटाइन डे’ के नाम पर युवाओं को अनैतिकता की खाई में धकेलने वाली कुप्रथा पर पाबंदी लगायी जाए  !

केवल हाथ मिलाना टालना पर्याप्त नहीं; भारत-पाक क्रिकेट मैच रद्द करो ! – हिन्दू जनजागृति समिति की आंदोलन के माध्यम से मांग !
 आतंकवाद और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चल सकते !
वाराणसी – पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में होने वाले ‘आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप’ में भारत के विरुद्ध मैच खेलने की तैयारी जताई है, किंतु भारत सरकार को इस प्रस्ताव के आगे झुकना नहीं चाहिए । भारत की नीति स्पष्ट और दृढ़ होनी चाहिए कि “जब तक सीमा पार से जारी आतंकवाद रुकेगा नहीं, तब तक पाकिस्तान के साथ कोई संबंध नहीं रखा जाएगा ।” क्रिकेट के मैदान पर केवल हाथ मिलाना टाल देना पाकिस्तान के विरोध के लिए पर्याप्त नहीं है; पाकिस्तान के साथ न क्रिकेट होना चाहिए, न ही किसी अन्य प्रकार का संबंध । ‘खून के धब्बे क्रिकेट की जर्सी से नहीं ढके जा सकते,’ अतः भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैच को तुरंत रद्द किया जाए, ऐसी मांग हिन्दू जनजागृति समिति ने जिलाधिकारी को आज ज्ञापन सौंपते समय की । इस समय अधिवक्ता संजीवन यादव, अधिवक्ता मदन मोहन, अधिवक्ता प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता सुनील कुमार, विनोद कुमार चौरसिया उपस्थित थे ।
‘वैलेंटाइन डे’ के नाम पर युवाओं को अनैतिकता की खाई में धकेलने वाली कुप्रथा पर पाबंदी लगायी जाए  !
व्यावसायिक लाभ के लिए थोपी गई इस विकृत अवधारणा के कारण युवा पीढ़ी अनैतिकता की खाई में धकेली जा रही है । इस दिन के नाम पर अश्लील प्रदर्शन, पार्टियों में शराब, धूम्रपान और नशीली दवाओं (Drugs) के सेवन में भारी वृद्धि होती है । साथ ही, गर्भनिरोधक साधनों की बिक्री में होने वाली भारी बढ़ोतरी इस दिन होने वाले अनैतिक संबंधों की वृद्धि को दर्शाती है । इस संदर्भ में सरकार जिला पुलिस, आबकारी और शिक्षा विभाग के साथ समन्वय कर ठोस उपाय करने की मांग भी समिति ने ज्ञापन के माध्यम से की ।
अतः देश की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान के साथ मैच उनके द्वारा आतंकवाद बंद किए जाने तक तथा अपनी महान संस्कृति की वैलेंटाइन डे जैसी कुप्रथा से रक्षा के लिए भारत सरकार का कठोर कदम उठाना आवश्यक है ।
Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सकलडीहा में डॉ. शंभूनाथ गोंड का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने पहनाई फूल-माला भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प सकलडीहा।