Home » उत्तर प्रदेश » House of Kashi का भव्य शुभारंभ, बनारस को मिला एथनिक फैशन का नया केंद्र

House of Kashi का भव्य शुभारंभ, बनारस को मिला एथनिक फैशन का नया केंद्र

House of Kashi का भव्य शुभारंभ, बनारस को मिला एथनिक फैशन का नया केंद्र
वाराणसी। सिगरा–महमूरगंज रोड पर एथनिक वियर के सबसे बड़े शोरूम House of Kashi का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री दया शंकर मिश्रा ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ मौजूद रहीं, जिनमें अनुराग टंडन और संतोष अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे। समारोह में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

House of Kashi परिवार की ओर से यश कुमारी गुप्ता अश्विनी अग्रवाल माधुरी अग्रवाल संजीव अग्रवाल अल्का अग्रवाल , पवन अग्रवाल अनुराधा अग्रवाल , सार्थक अग्रवाल, खुशी अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, निहारिका अग्रवाल, कार्तिक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल एवं शिल्पी अग्रवाल उपस्थित रहे। परिवार की दूरदर्शिता और नई सोच ने इस शोरूम को आकार दिया है।
शोरूम में ग्राहकों के लिए डिजाइनर साड़ियाँ, स्टाइलिश सूट्स और इंडो-वेस्टर्न कलेक्शन की विशेष रेंज उपलब्ध कराई गई है। आधुनिक साज-सज्जा और विशाल डिस्प्ले के साथ यह शोरूम बनारस में एथनिक फैशन का नया आकर्षण केंद्र बनकर उभरा है।
House of Kashi के संचालकों ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे नवीनतम ट्रेंड और उच्च गुणवत्ता के परिधान उपलब्ध कराना है। उद्घाटन के साथ ही शहर में एथनिक फैशन के क्षेत्र में एक नई शुरुआत मानी जा रही है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।