March 14, 2026 3:56 am

Home » Uncategorized » राज्य मंत्री ने स्वच्छता अभियान के तहत वरुणा नदी का किया साफ सफाई

राज्य मंत्री ने स्वच्छता अभियान के तहत वरुणा नदी का किया साफ सफाई

राज्य मंत्री ने स्वच्छता अभियान के तहत वरुणा नदी का किया साफ सफाई

सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में शास्त्री घाट पर चला स्वच्छता अभियान

 

वाराणसी।जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार के निर्देशन में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयोजन में पर्यावरण विद अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को वरुणापुल स्थित शास्त्री घाट पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट बाला पुरकर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित सिंह एवं गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से ड्रोन का बटन दबाकर अभियान का शुभारंभ करते हुए वरुणा नदी का साफ सफाई किया। ड्रोन के माध्यम से नदी में कीटनाशक दावों का छिड़काव किया गया।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण विद अनिल सिंह ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण हेतु शपथ दिलाया।स्वच्छता अभियान में एपेक्स हास्पिटल,सनबीम बरुणा तथा एनडीआरएफ, शिवम् अग्रहरी तथा पार्षद दिनेश यादव की टीम ने भी सहयोग किया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *