March 15, 2026 3:05 am

Home » राजनीति » सीआरसी वाराणसी में “दिशा बौद्धिक पाठ्यक्रम” पर तीन दिवसीय सीआरई कार्यक्रम का समापन

सीआरसी वाराणसी में “दिशा बौद्धिक पाठ्यक्रम” पर तीन दिवसीय सीआरई कार्यक्रम का समापन

सीआरसी वाराणसी में “दिशा बौद्धिक पाठ्यक्रम” पर तीन दिवसीय सीआरई कार्यक्रम का समापन

रोहनिया।खुशीपुर स्थित सीआरसी परिसर में “दिशा बौद्धिक पाठ्यक्रम” विषय पर आयोजित तीन दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा (सीआरई) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, सिकंदराबाद के क्षेत्रीय केंद्र मुंबई तथा जय वकील फाउंडेशन, मुंबई के सहयोग से सीआरसी वाराणसी के सभागार में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया गया।तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से जुड़े विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक एवं प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से “दिशा पाठ्यक्रम” की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान दिशा पाठ्यक्रम का विस्तृत डेमोंस्ट्रेशन, प्रतिभागी प्रस्तुति, व्याख्यान सत्र, समूह गतिविधियाँ, प्रयोगात्मक गतिविधियाँ, गिली-मिट्टी के साथ रचनात्मक गतिविधियाँ तथा सामूहिक चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों को पाठ्यक्रम की व्यवहारिक समझ विकसित कराई गई।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रवि कुमार सिंह, प्रभारी अधिकारी, राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र मुंबई; डॉ. वसीम अहमद खान, प्रवक्ता (विशेष शिक्षा), राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र नोएडा; तथा आशुतोष सिंह, प्रवक्ता (विशेष शिक्षा), राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र नोएडा ने अपने व्याख्यानों के माध्यम से प्रतिभागियों को विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त जय वकील फाउंडेशन, मुंबई की टीम द्वारा भी दिशा पाठ्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बौद्धिक अक्षमता के क्षेत्र में कार्यरत विशेष शिक्षकों को “दिशा पाठ्यक्रम” के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करना था, ताकि वे बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें तथा इस पाठ्यक्रम को विभिन्न विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. रवि कुमार सिंह, प्रभारी अधिकारी, राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र मुंबई ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने तथा दिशा पाठ्यक्रम में रुचि के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीआरसी वाराणसी के निदेशक डॉ. आशीष झा, नमो नारायण पाठक, असिस्टेंट प्रोफेसर (विशेष शिक्षा), सीआरसी वाराणसी तथा उनकी पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 


इस कार्यक्रम में वाराणसी, चंदौली, ग़ाज़ीपुर ज़िले से 37 विशेष शिक्षाओं के प्रशिक्षण प्राप्त किया ।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *