बंगाल से काशी तक गूंजा मोदी का संदेश बंगीय समाज ने लाइव प्रसारण के साथ मनाया विकास का उत्सव
*********
बंगाली टोला इंटर कॉलेज में बंगीय समाज ने सामूहिक रूप से सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
*********
समाजसेवा, शिक्षा व सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान देने वाले प्रमुख लोगों का हुआ सम्मान

*********
वाराणसी 14 मार्च:–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल से विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के बाद दिए गए संबोधन का काशी में बंगीय समाज ने सामूहिक रूप से लाइव प्रसारण के माध्यम से श्रवण किया।
वाराणसी के ऐतिहासिक पांडेय हवेली स्थित बंगाली टोला इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बंगीय समाज के लोगों में विशेष उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत वंदे मातरम् गीत के साथ हुई। इसके बाद जैसे ही प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण शुरू हुआ, उपस्थित लोगों ने पूरे ध्यान से उनके विचारों को सुना और देश के विकास, आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्रनिर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और काशी भी इस परिवर्तन का साक्षी बन रही है।
इस अवसर पर काशी में निवास कर रहे बंगीय समाज के उन प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाजसेवा, शिक्षा, सांस्कृतिक संरक्षण और जनहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इनमें पूर्णिमा दास, चंदा चटर्जी, सुप्रसिद्ध उद्योगपति देव भट्टाचार्य, बंगीय समाज के सचिव देवाशीष दास और चंद्रनाथ मुखर्जी शामिल रहे। इन सभी को अभिषेक मिश्रा और आशुतोष पाल ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। सम्मानित व्यक्तियों के प्रति उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज के साथ अपना सम्मान प्रकट किया।
कार्यक्रम के संयोजक भाजयुमो, काशी क्षेत्र के महामंत्री आशुतोष पॉल एवं स्थानीय पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी थे
कार्यक्रम का संचालन अमित राय ने किया और प्रधानमंत्री के विचारों को समाज के संदर्भ से जोड़ते हुए आयोजन को सार्थक दिशा प्रदान की।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी (चादू दादा) ने प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है और काशी सहित पूरे देश को इसका लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम में बंगीय समाज के अनेक गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इनमें प्रमुख रूप से तरुण मुखर्जी, विश्वजीत शास्त्री, देव भट्टाचार्य, आसित कुमार दास,देवाशीष दास, श्रीमती चंद्र चटर्जी, आशुतोष पॉल,नवरतन राठी,कन्हाई चंद्र तालापात्र, कार्तिक नदी, तनुश्री मुखर्जी, सरवानी धारा, नंदिता चटर्जी, अनीता, मंडल अध्यक्ष सोमनाथ यादव के साथ पार्षदों में चंद्रनाथ मुखर्जी, रामगोपाल वर्मा, विजय द्विवेदी, चल्लू यादव, अभिषेक मिश्रा, अमित कुमार सिंह, चंदन दास गुप्ता, शैलेन्द्र मिश्रा,असित दास, रीना पात्रों और अनुज नाग सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति पर गर्व व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।








Users Today : 5
Users Yesterday : 53