March 15, 2026 3:18 am

Home » liveup » अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (युवा संभाग) का विस्तार: श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव बने राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (युवा संभाग) का विस्तार: श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव बने राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (युवा संभाग) का विस्तार: श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव बने राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष

वाराणसी | 14 मार्च 2026
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के युवा संभाग को और अधिक सशक्त और क्रियाशील बनाने के उद्देश्य से आज संगठन का विस्तार किया गया। इस क्रम में युवा संभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अभिनव श्रीवास्तव द्वारा श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव को संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।

 


आज वाराणसी स्थित ‘समर्पण’ कार्यालय पर आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अभिनव श्रीवास्तव ने श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव को विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर श्री अभिनव श्रीवास्तव ने कहा कि श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव के संगठन से जुड़ने और इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभालने से कायस्थ समाज को नई मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव और समाज के प्रति जुझारूपन से युवाओं को एक नई दिशा प्राप्त होगी।
नवनियुक्त राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाज की एकजुटता और युवाओं के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। इस घोषणा के बाद कायस्थ समाज के विभिन्न प्रबुद्ध जनों और पदाधिकारियों ने श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

इस दौरान संगठन के नवीन श्रीवास्तव रितेश श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव विवेक श्रीवास्तव संजू राहुल श्रीवास्तव प्रवीण श्रीवास्तव अमित श्रीवास्तव बृजेश श्रीवास्तव वअन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव का स्वागत किया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *