राजा दरवाजा व्यापार समिति ने धूमधाम से मनाया ‘होली मिलन’ और ‘स्थापना दिवस’
वाराणसी: राजा दरवाजा व्यापार समिति द्वारा सिटी गार्डन, चौकाघाट में ‘होली मिलन समारोह-2026’ एवं ‘स्थापना दिवस’ का भव्य और अविस्मरणीय आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियों और राजनीतिक दिग्गजों ने शिरकत की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री नीलकंठ तिवारी और भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री प्रदीप अग्रहरि उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में हिन्दू युवा वाहिनी के विभाग प्रभारी श्री अम्बरीश सिंह भोला, वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री अजीत सिंह बग्गा और वाराणसी व्यापार मंडल (काशी प्रांत) के अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार अग्रहरि शामिल हुए।
पार्षद इंद्रेश सिंह,पार्षद संजय केशरी की गरिमय उपस्थिति भी रही

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और बाबा विश्वनाथ व गणेश वंदना से हुआ। इसके पश्चात, फाग गायन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को चंदन-गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर भाईचारे का संदेश दिया। समिति के वरिष्ठ सदस्यों एवं प्रयोजकों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।
समिति के अध्यक्ष श्री संदीप गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन न केवल व्यापारियों के बीच एकता को मजबूत करता है, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को भी जीवित रखता है।
मेसर्स जगदीश प्रसाद बर्नवाल इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक थे।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में महामंत्री श्री सुनील निगम, कोषाध्यक्ष श्री शिवम मौर्या, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,राजेश यादव (बब्बल),संदीप केशरी,किशन जयसवाल,संजीव देववंशी, सतीश कसेरा,कन्हैया निगम,मिट्ठू जैसवाल,सुजीत कसेरा, पिंटू गुप्ता,नरेन्द्र सिंह, मल्लू गुप्ता, शिव कुमार कसेरा, मोहित केशरी,मयंक देववंशी, प्रदीप मानसिंहका मिलन टंडन, कैलाश यादव , मनोज यादव, शुभम बर्नवाल, अजय कुमार बिंद, पप्पू रस्तोगी, शिव निगम,गोपाल यादव, दीपू दादा, पीयूष यादव, अशोक चक्रवाल, संजय गुप्ता (गुरु), विष्णु कसेरा, तीरथ केशरी, मुरलीधर जयसवाल, संजय निगम, दिनेश जयसवाल, देवेश रस्तोगी, सुशील निगम, अरुण यादव, नारायण निगम, बच्चा सिंह, सहित समिति के सभी पदाधिकारियों, संरक्षकों और कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन एक शानदार प्रीतिभोज के साथ हुआ।








Users Today : 36
Users Yesterday : 87