नवरात्रि में सेवा, समर्पण और सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर रही नारी शक्ति
रोडवेज बसों में टिकट देने से लेकर मार्गदर्शन तक की जिम्मेदारी निभा रहीं महिलाएं
मिशन शक्ति से नारी शक्ति को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन से जोड़ रही योगी सरकार
माँ विंध्यवासिनी धाम तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों में लगी 10 महिला परिचालकों की ड्यूटी
वाराणसी में 40 महिला परिचालक दे रहीं नारी सशक्तिकरण का संदेश

वाराणसी, 22 मार्चः नवरात्रि में जहां एक ओर भक्त माँ के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर योगी सरकार सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन से जोड़ नारी शक्ति को समृद्ध कर रही है। नारी शक्ति परिवहन की व्यवस्था भी संभाल रही हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा इस बार नवरात्रि में विशेष पहल करते हुए कुछ “पूजा स्पेशल” बसों में महिला परिचालकों की तैनाती की गई है।
शक्ति की उपासना के इस विशेष पर्व पर महिलाएं जिम्मेदारी के साथ शक्तिकरण की दिशा में भी बढ़ रही हैं। जब श्रद्धालु बसों में सफर करते हैं तो टिकट देने में की जिम्मेदारी भी महिलाएं बखूबी निभाती नजर आ रही हैं। यह केवल एक ड्यूटी नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश भी है। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि नवरात्रि में मिशन शक्ति की मिसाल बनी 10 महिला परिचालकों की ड्यूटी विंध्याचल जाने वाली बसों में लगाई गई है। वाराणसी में कुल 40 महिला परिचालक नारी सशक्तिकरण का संदेश दे रही हैं।
महिला परिचालकों की उपस्थिति यात्रियों, खासकर महिला यात्रियों के लिए सुरक्षा और आत्मीयता का भाव भी पैदा कर रही है। कई श्रद्धालु इसे “माँ की सेवा में मातृशक्ति की भागीदारी” के रूप में देख रहे हैं। सामान्य दिनों में इस रूट पर लगभग 21 बसें चलती हैं, वहीं नवरात्रि के दौरान बसों की संख्या बढ़ाकर 86 कर दी गई है, जिनमें 65 अतिरिक्त बसें शामिल हैं। वाराणसी परिक्षेत्र के आठों डिपो से इन बसों का संचालन किया जा रहा है, ताकि माँ के दरबार तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पडेस्क नंबर 8726005897 जारी किया गया है, जिससे यात्रा और भी सुगम हो सके।








Users Today : 35
Users Yesterday : 87