ग्रामीण इलाको में भी फैला स्पा का अनैतिक कारोबार एसओजी 2 ने राजातालाब में स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़
दो युवक व तीन युवतियां गिरफ्तार, फॉरेंसिक टीम ने किया जांच पड़ताल
राजातालाब।स्थानीय थाना क्षेत्र राजातालाब जख्खिनी रोड स्थित कचनार पशु अस्पताल के बगल में रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर की आड़ में संचालित कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। एसओजी-2 और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मौके से तीन युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है,जबकि स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गया।पुलिस के अनुसार, राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार इलाके में पशु अस्पताल के पास संचालित औरा हेवेन नामक स्पा सेंटर के बारे में स्थानीय लोगों ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी थी। लोगों का कहना था कि पिछले करीब दो महीनों से यहां लड़के-लड़कियों का आना-जाना अचानक बढ़ गया था, जिससे क्षेत्र में शंका का माहौल बन गया था।रविवार को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर एसओजी-2 टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से स्पा सेंटर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को चार छोटे-छोटे केबिन बने मिले, जिनमें कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। मौके से कई खुले तथा बंद आपत्तिजनक समान बरामद किए गए।जांच में यह भी सामने आया है कि जिस दुकान में स्पा सेंटर संचालित हो रहा था, वह मनोज कुमार गुप्ता उर्फ मोहन की बताई जा रही है। उन्होंने यह दुकान जौनपुर जनपद के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कवेली, पहेतियापुर निवासी अनिल कुमार को करीब दो महीने पहले किराए पर दी थी। दोनों पक्षों के बीच नोटरी पर किरायानामा भी तैयार किया गया था।पुलिस ने मौके से हिरासत में लिए गए युवकों और युवतियों से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके संचालन के तरीके की जानकारी मिल सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया जो साक्ष्य एकत्र किया।एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फरार स्पा संचालक की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया की गिरफ्तार युवकों में एक मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के साधु कुटिया कल्लीपुर निवासी प्रदीप कुमार उर्फ छोटू पटेल तथा दूसरा इस्लामपुर कल्लीपुर निवासी मोहम्मद कैश हैं।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गए और जांच की प्रगति की समीक्षा की।








Users Today : 97
Users Yesterday : 87