March 26, 2026 8:48 am

Home » उत्तर प्रदेश » यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सतर्कता—फर्जी टीटीई को पकड़ा गया

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सतर्कता—फर्जी टीटीई को पकड़ा गया

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सतर्कता—फर्जी टीटीई को पकड़ा गया

 

 

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 24.03.2026 को गाड़ी संख्या 12108 सीतापुर जंक्शन – मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस में झांसी स्टेशन पर एक सराहनीय कार्रवाई की गई।

ड्यूटी के दौरान उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की टिकट चेकिंग टीम के टीटीई श्री जितेन्द्र सिंह, श्री धर्मेन्द्र यादव तथा श्री दिलीप शर्मा ने एक संदिग्ध व्यक्ति को टीटीई बनकर यात्रियों को गुमराह करने का प्रयास करते हुए पाया। उक्त संदिग्ध व्यक्ति स्वयं को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन का चेकिंग स्टाफ बता रहा था। संदेह होने पर टीम द्वारा तत्काल उसके पहचान-पत्र एवं दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें वह व्यक्ति फर्जी पाया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संबंधित व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया गया तथा आगे की विधिक कार्यवाही हेतु जीआरपी/पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

इस सराहनीय कार्य पर मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने टिकट चेकिंग टीम की तत्परता एवं सतर्कता की प्रशंसा करते हुए कहा कि—
“यात्रियों की सुरक्षा एवं विश्वास हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस प्रकार की सतर्कता से न केवल अपराधों पर अंकुश लगता है, बल्कि यात्रियों में सुरक्षा की भावना भी सुदृढ़ होती है। श्री जितेन्द्र सिंह द्वारा प्रदर्शित सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायक है। लखनऊ मंडल भविष्य में भी इसी प्रकार यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।”

उत्तर रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे स्टाफ या रेलवे सुरक्षा बल/जीआरपी को दें। यात्रियों की सुरक्षा हमारी

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *