March 26, 2026 11:05 am

Home » राजनीति » मरकजी दारुल उलूम भवन कुर्क, नीलामी की चेतावनी

मरकजी दारुल उलूम भवन कुर्क, नीलामी की चेतावनी

मरकजी दारुल उलूम भवन कुर्क, नीलामी की चेतावनी

-24 लाख में से महज 3.90 लाख हुए जमा पांच दिन की दी मोहलत, अन्यथा भवन की होगी सार्वजनिक नीलामी

-संपत्ति कर के बड़े बकाएदारों के खिलाफ नगर निगम ने कसा शिकंजा, की कार्रवाई

 

​वाराणसी : संपत्ति कर के बड़े बकाएदारों के खिलाफ नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस क्रम में कोतवाली जोन के आदि विश्वेश्वर (कुंडी नगर टोला) स्थित भवन संख्या सी.के. 39/24-25 को कुर्क कर दिया है। वहीं पांच दिनों में अवशेष 20,26,237 रुपये का भुगतान न करने पर उप्र नगर निगम अधिनियम की धारा 513 एवं 514 के तहत नीलामी करने की चेतावनी दी है । इस भवन का स्वामित्व मरकजी दारुल उलूम वगैरह के पास है।
आदि विश्वेश्वर स्थित भवन संख्या सीके 39/24-25 पर कुल 24,16,237 रुपये की धनराशि बकाया थी। निगम द्वारा पूर्व में जारी अधिग्रहण वारंट के अनुपालन में अब तक महज 3,90,000 रुपये ही वसूल किए गए हैं । बार-बार नोटिस दिए जाने और संपर्क किए जाने के बावजूद भवन स्वामियों ने शेष 20,26,237 रुपये का भुगतान नहीं किया गया। नगर निगम ने भवन स्वामी के हठधर्मिता को देखते हुए कुर्की की कार्रवाई की है। कुर्की अवधि के दौरान उक्त संपत्ति का हस्तांतरण, विक्रय, गिरवी रखना या किसी भी प्रकार का बाध्यकारी अनुबंध करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सहायक नगर आयुक्त व जोनल अधिकारी (कोतवाली जोन) ने भवन स्वामी को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अगले पांच दिनों के भीतर संपूर्ण बकाया राशि कार्यालय में जमा नहीं की गई, तो अधिनियम की धारा 513 एवं 514 के तहत संपत्ति की सार्वजनिक नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यही नहीं राजस्व निरीक्षक आलोक भट्टाचार्य को इस वारंट के निष्पादन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अब महज पांच दिनों का मौका, अब चूके तो सरचार्ज का दंड
वाराणसी : नगर निगम की ओर से जलकर पर सरचार्ज माफी की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो रही है। ऐसे में भवन स्वाणमियों के पास अब महज पांच दिनों का और समय बचा हुआ है। इसके बाद भी गृहकर, जलकर सीवरकर जमा न करने पर निगम सरचार्ज के साथ वसूली करेगी। यही नहीं बड़े बकायेदारों के खिलाफ निगम कुर्की भी करने की चेतावनी दी है। ऐसे में बकायेदारों के पास अब भी मौका है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शहर के सभी सम्मानित भवन स्वासमियों से 31 मार्च तक गृहकर, जलकर, सीवरकर जमा करने की अपील की है।
नगर निगम आगामी 31 मार्च तक सभी जोनल कार्यालयों पर स्थित टैक्स कलेक्शन सेंटर और संबंधित कार्यालय शाम 7:00 बजे तक खोलने का निर्णय लिया है। ऐसे में नगर निगम मुख्यालय और जोनल कार्यालयों के टैक्स विभाग में निर्धारित अवधि में बकाया कर जमा किया जा सकता है, नहीं तो अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के बिल में पिछला समस्त बकाया ब्याज सहित जोड़कर वसूला जाएगा। इसके अतिरिक्त करेत्तर मदों जैसे दुकानों के किराए और लाइसेंस शुल्क के भुगतान में देरी होने पर नगर निगम ने बेहद सख्त कदम उठाया है, जिसके तहत मूल धनराशि पर सीधा 50 प्रतिशत विलंब शुल्क लगाया जाएगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने भवन स्वनमियों से अंतिम समय की भागदौड़ और भारी जुर्माने से बचने के लिए तत्काल अपने करों का भुगतान करने की अपील की है। वर्तमान में भवन स्वामियों के पास जलकर के सरचार्ज में छूट पाने का यह आखिरी सुनहरा मौका है। नागरिक घर बैठे निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.nnvns.org.in पर ऑनलाइन माध्यम से भुगतान कर सकते हैं या फिर जोनल कार्यालयों के काउंटरों पर जाकर अपने भवन का टैक्स जमा कर सकते हैं।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *