रुद्रा रत्नम अपार्टमेंट, सारनाथ, वाराणसी में आयोजित हुआ भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक संध्या
रुद्रा रत्नम अपार्टमेंट, सारनाथ, वाराणसी में दिनांक 28 मार्च 2026 को सायंकाल एक भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अपार्टमेंट परिसर में स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर के समक्ष संपन्न हुआ, जहाँ श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी की चौकी से हुई, जिसमें भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ माता का आह्वान किया।
इस अवसर पर विशाल एण्ड कम्पनी की ओर से विजय, सपना पाण्डेय एवं गोलू यादव द्वारा संगीतमय भजन संध्या प्रस्तुत की गई। भजनों की मधुर धुनों और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे परिसर में भक्ति का ऐसा माहौल बना कि सभी लोग भाव-विभोर होकर माता रानी के जयकारे लगाने लगे।
कार्यक्रम में सोसायटी की अध्यक्षा सविता शर्मा, सचिव प्रतिनिधि आलोक मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष सिंह, मंदिर प्रभारी प्रवीण मेहरोत्रा सहित अपार्टमेंट के अनेक निवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर माता रानी की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस भण्डारे में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक रूप से सेवा कार्य में भी योगदान दिया। इस प्रकार यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को भी मजबूत करने वाला सिद्ध हुआ।








Users Today : 0
Users Yesterday : 52