*ग्रेट इंडिया टेक्सटाइल्स शो: लघु उद्योग भारती और सहकार भारती के पदाधिकारियों ने किया भ्रमण;* *_वाराणसी के वस्त्र उद्योग को लगेंगे नए पंख_*

धर्म और संस्कृति की नगरी वाराणसी में आयोजित ‘ग्रेट इंडिया टेक्सटाइल्स शो’ स्थानीय वस्त्र उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। प्रदर्शनी के दौरान लघु उद्योग भारती और सहकार भारती के प्रमुख पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्टॉलों का निरीक्षण किया और उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।निरीक्षण दल का नेतृत्व सहकार भारती के प्रदेश प्रमुख शैलेश सिंह और लघु उद्योग भारती (काशी मंडल) के प्रांत सचिव सर्वेश श्रीवास्तव ने किया। भ्रमण के दौरान पदाधिकारियों ने आधुनिक मशीनों, नवीन डिजाइनों और तकनीकी नवाचारों का बारीकी से अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान सर्वेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से वाराणसी के लघु और कुटीर उद्योगों को वैश्विक पहचान मिलेगी। आधुनिक तकनीक को अपनाकर यहाँ के बुनकर और व्यापारी अपने उत्पादों की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में वृद्धि कर सकते हैं।सहकार भारती के प्रदेश प्रमुख शैलेश सिंह ने विश्वास जताया कि सहकारिता के माध्यम से टेक्सटाइल सेक्टर को और अधिक मजबूती प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि “ग्रेट इंडिया टेक्सटाइल्स शो” के माध्यम से वाराणसी के टेक्सटाइल उद्योग को नए पंख लगेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। इस दौरान अनिल मुंद्रा, विमलेश मौर्य,संजय प्रधान,गुलशन कुमार मौर्य,विनोद मौर्य,आनंद मौर्य,गोपी कृष्ण मौर्य,चंद्र प्रकाश सिंह,अनिल वर्मा,विजय गुप्ता समेत अनेक उद्यमी उपस्थित थे।








Users Today : 0
Users Yesterday : 52