April 1, 2026 1:30 am

Home » राजनीति » जिला रोजगार सहायता अधिकारी को बिडियो (BDO) पद मिलने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर

जिला रोजगार सहायता अधिकारी को बिडियो (BDO) पद मिलने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर

जिला रोजगार सहायता अधिकारी को बिडियो (BDO) पद मिलने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर

चंदौली।

सुरेश गुप्ता,
ब्यूरो चीफ, liveupweb.in, चंदौली,

जिले में कार्यरत जिला रोजगार सहायता अधिकारी गिरिजेश कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) की परीक्षा 2024 में सफलता प्राप्त कर  खंड विकास अधिकारी (बिडियो) पद मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी इस उपलब्धि से जौनपुर और चंदौली दोनों ही जिलों में लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं

 

मूल रूप से जौनपुर जनपद के केराकत निवासी दयाराम गुप्ता के चार पुत्रों में सबसे छोटे पुत्र गिरिजेश कुमार गुप्ता शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी और जुझारू रहे हैं। वे हमेशा अपनी कक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करते थे और खेलकूद में भी सक्रिय भागीदारी निभाते थे। वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित होकर उन्होंने चंदौली में रोजगार सहायता अधिकारी (प्रभारी) के पद पर कार्यभार संभाला।

सरकारी सेवा में रहते हुए भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और कड़ी मेहनत व लगन के बल पर वर्ष 2024 की परीक्षा उत्तीर्ण कर  खंड विकास अधिकारी का पद हासिल किया। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग फोन, संदेश और व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। कार्यालय में सहकर्मियों ने मिठाई खिलाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर गिरिजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित करने के लिए सीखने के उद्देश्य को समझना, पढ़ाई को छोटे-छोटे लक्ष्यों में बांटना और सकारात्मक वातावरण बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनना और दुनिया को समझना भी है।

इस मौके पर अशोक गुप्ता, रिंकू गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, प्रवेश, मुकेश, सुरेश गुप्ता, ईशान,अब्दुल कुद्दुस, जयनंद, हीरा यादव नरेन्द्र सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *