April 1, 2026 5:38 am

Home » उत्तर प्रदेश » पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस उपायुक्त अपराध/गोमती जोन श्री आकाश पटेल को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस उपायुक्त अपराध/गोमती जोन श्री आकाश पटेल को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस उपायुक्त अपराध/गोमती जोन श्री आकाश पटेल को दी गई भावभीनी विदाई
  पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा कैम्प कार्यालय में पुलिस उपायुक्त अपराध/गोमती जोन श्री आकाश पटेल के स्थानांतरण के अवसर पर एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा श्री आकाश पटेल को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल, अनुशासित कार्यशैली तथा अपराध नियंत्रण में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।
पुलिस आयुक्त महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि श्री आकाश पटेल ने कमिश्नरेट वाराणसी में अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विदाई समारोह में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय श्री शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन श्री प्रमोद कुमार सहित कमिश्नरेट के अन्य राजपत्रित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *