April 2, 2026 3:17 pm

Home » आईपीएल 2025 » साहू समाज द्वारा होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्षेत्र के साहू समाज के लोगों की भारी भीड़ उपस्थित,

साहू समाज द्वारा होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्षेत्र के साहू समाज के लोगों की भारी भीड़ उपस्थित,

साहू समाज द्वारा होली मिलन  समारोह बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्षेत्र के साहू समाज के लोगों की भारी भीड़ उपस्थित,

 

सुरेश गुप्ता ब्यूरो चीफ  liveupweb.in  चंदौली
चकिया चंदौली 31 मार्च चकिया (चंदौली ) साहू समाज द्वारा होली मिलन  समारोह बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्षेत्र के साहू समाज के लोगों की भारी भीड़ उपस्थित थी क्षेत्र की महिलाओ एवं बच्चों मे भारी ख़ुशी एवं उल्लास का माहौल देखने को मिली l कार्यक्रम का संचालन किशन गुप्ता ने बड़े ही प्रभावी ढंग से संचालित किया किया lअध्यक्षता पूर्व जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश अरुण गुप्ता जी ने अपने संबोधन में शिक्षा पर जोर देते देते हुए कहा कि शिक्षा वह शेरनी  का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा ऐसे ही व्यक्ति समाज और देश का नाम रोशन करेगा lविशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष जमानिया जयप्रकाश गुप्ता जी ने शिक्षा पर जोर देते हैं कहा की आधी रोटी कम खाएंगे अपने बच्चों को शिक्षित बनाएंगे

 

शिक्षा से अपनी समाज की किसी व्यक्ति को वंचित नहीं रहने देना है इस अवसर पर एलिट हॉस्पिटल क डॉक्टर दिलीप गुप्ता जी ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि विकास का आधार शिक्षा ही है शिक्षित व्यक्ति हर तरह से समाज का विकास कर सकता है कार्यक्रम का प्रारंभ बच्चों द्वारा मनमोहkस्वागत गीत से आरंभ हुआ l साहू समाज द्वारा जिले के  पांच प्रतिष्ठित महिलाओ को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सीमा गुप्ता प्रधान सिकंदरपुर, नीलम ओहरी ग्राम प्रधान नवगढ़ ज्योति गुप्ता सभासद चकिया नामित सभासद सुशील गुप्ता  चकिया एवं  डॉ बबीता गुप्ता को मां कर्मा बाई अचीवमेंट सामान से नवाजा गया  वाराणसी खंड स्नातक के भावी प्रत्यासी श्री देव कुमार, राजू ने राजनितिक बिन्दुओ आर चर्चा करते हुए समाज को राजनीत मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने क आह्वान किया।

इस अवसर पर चकिया की लोकप्रिय विधायक आचार्य कैलाश खरवार जी ने सभा को संबोधित करते हुए समाज में साहू समाज के योगदान की भूरी भूरी प्रशंसा की समाज को हर तरह से मदद क अस्वासन दिया l
इस अवसर पर समाज  मे अपना योगदान देने वाले सभी सम्मानित लोगों को मोमेंटो और अंगबस्तरम से सम्मानित किया गया l

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *