April 6, 2026 1:55 am

Home » उत्तर प्रदेश » क्रिकेट के महाकुम्भ के मंच पर सभी खेलों के विभूतियों का हुआ सम्मान –

क्रिकेट के महाकुम्भ के मंच पर सभी खेलों के विभूतियों का हुआ सम्मान –

क्रिकेट के महाकुम्भ के मंच पर सभी खेलों के विभूतियों का हुआ सम्मान –

 

 

 

आरपीएल के आयोजक रोटरी क्लब बनारस द्वारा क्रिकेट के मंच पर विभिन्न खेलों के माध्यम से बनारस का नाम राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय फलक तक पहुँचाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि वाराणसी की आरएसओ विमला सिंह, डॉ. कर्मराज सिंह, डॉ. विनीत सिंह, विजय जायसवाल एवं मनीष पाण्डेय ने खिलाड़ियों का सम्मान किया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में पद्मश्री मो. शाहिद की पत्नी परवीन शाहिद, फुटबॉलर मुश्ताक, अंतरराष्ट्रीय शूटर दीपिका पटेल, कराटे के खिलाड़ी अमित उपाध्याय, बैडमिंटन में वाई के जायसवाल शामिल रहे। उन्हें सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अभिनन्दन पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश पाठक ने किया। इस मौके पर नीरज अग्रवाल, आलोक पारिख, दिनेश गर्ग, राकेश कोचड़, संतोष कश्यप, उमा अजय केजरीवाल, रमेश तिवारी, राघवेंद्र वेतल, सुनील पारिख, शाश्वत श्रीवास्तव आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *