April 6, 2026 1:56 am

Home » उत्तर प्रदेश » डीएम ने विकासखंड हरहुआ के ग्राम सभा मुर्दहा में क्रॉप कटिंग कराई

डीएम ने विकासखंड हरहुआ के ग्राम सभा मुर्दहा में क्रॉप कटिंग कराई

डीएम ने विकासखंड हरहुआ के ग्राम सभा मुर्दहा में क्रॉप कटिंग कराई

निहोरी के खेत में 43.3 वर्गमीटर की कटाई, 16.340 किग्रा गेहूं तथा अवनीश के खेत में 43.3 वर्गमीटर की कटाई, 14.530 किग्रा गेहूं

 

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को तहसील सदर के विकासखंड हरहुआ अंतर्गत ग्राम सभा मुर्दहा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अपनी मौजूदगी में दो प्लॉट क्रमशः अवनीश कुमार एवं निहोरी यादव के खेत पर गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई।
अवनीश कुमार के अराजी नंबर 350 पर श्रीराम 303 किस्म के बीज की 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में क्रॉप कटिंग कराया गया। जिसमें 14.530 किलोग्राम वजन प्राप्त हुआ। प्रति हेक्टेयर 33.560 कुंतल, प्रति एकड़ वजन 13.420 कुंतल, प्रति बीघा वजन 8.390 कुंतल तथा प्रति बिस्वा वजन 0.420 कुंतल रहा। इसी प्रकार निहोरी यादव की 43.3 वर्ग मीटर में 16.340 किलोग्राम वजन प्राप्त हुआ। जिसके अंतर्गत प्रति हेक्टेयर 37.740 कुंतल, प्रति एकड़ 15.090 कुंतल, प्रति बीघा 09.430 कुंतल तथा प्रति बिस्वा 00.470 कुंतल वजन प्राप्त हुआ।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *