April 11, 2026 1:56 pm

Home » उत्तर प्रदेश » चंदौली: राजकीय आईटीआई रेवसा में मिशन शक्ति अभियान के तहत मेगा सम्मान समारोह आयोजित

चंदौली: राजकीय आईटीआई रेवसा में मिशन शक्ति अभियान के तहत मेगा सम्मान समारोह आयोजित

चंदौली: राजकीय आईटीआई रेवसा में मिशन शक्ति अभियान के तहत मेगा सम्मान समारोह आयोजित
चंदौली, 8 अप्रैल। राजकीय आईटीआई रेवसा में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मेगा इवेंट सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साधना सिंह उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथियों में सुशील सिंह एवं रमेश जायसवाल शामिल रहे।

 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। हर जिले में महिला थाना स्थापित किए गए हैं, जिससे महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। सामूहिक कन्या विवाह योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को राहत मिली है और पुलिस बल में महिलाओं की संख्या भी बढ़ाई गई है।
वहीं विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है, जिससे महिलाओं के उत्पीड़न और अपराधों में कमी आई है।
मुख्य अतिथि साधना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के हित में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है और जल्द ही लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी विधेयक लाया जाएगा, जिससे उनकी भागीदारी और सशक्त होगी।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं और महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ।
समारोह में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण एवं महिला कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *