April 11, 2026 1:55 pm

Home » उत्तर प्रदेश » पीएम मुद्रा योजना के 11 वर्ष पूरे, करोड़ों सपनों को नई उड़ान :– डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’

पीएम मुद्रा योजना के 11 वर्ष पूरे, करोड़ों सपनों को नई उड़ान :– डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’

पीएम मुद्रा योजना के 11 वर्ष पूरे, करोड़ों सपनों को नई उड़ान :–  डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’
********
बिना गारंटी ऋण से छोटे व्यापारियों, युवाओं और महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का आधार

 

     
*********
वाराणसी 08 अप्रैल :- उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (मुद्रा) ने 11 वर्षों की सफल और परिवर्तनकारी यात्रा पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि उन करोड़ों लोगों के सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम बनी है, जिन्हें कभी संसाधनों और वित्तीय सहयोग की कमी ने आगे बढ़ने से रोक रखा था।

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने यह जानकारी दी। मंत्री डॉ. दयालु ने कहा कि बिना गारंटी के आसान ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था ने छोटे व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी संचालकों, महिलाओं, युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों को नई पहचान और नई दिशा दी है।

उन्होंने कहा कि जो लोग कभी बैंक के दरवाजे तक जाने में संकोच करते थे, आज वही आत्मविश्वास के साथ अपना व्यवसाय स्थापित कर रहे हैं और दूसरों को भी रोजगार देने की स्थिति में पहुंच चुके हैं।

₹40 लाख करोड़ से अधिक के 58 करोड़ ऋण वितरण ने बदली आर्थिक तस्वीर

डॉ. दयालु ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में ₹40 लाख करोड़ से अधिक के 58 करोड़ ऋण वितरण ने देश की अर्थव्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि उन लाखों-करोड़ों परिवारों की बदली हुई तस्वीर है, जहां पहले रोजगार और आय की चिंता थी, वहीं आज आत्मनिर्भरता, सम्मानजनक जीवन और आर्थिक स्थिरता दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों की आय सीमित थी, वहां आज स्वरोजगार और सम्मानजनक जीवन की नई राह खुली है। इस योजना ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में छोटे उद्यमों को मजबूती दी है, जिससे देश की आर्थिक संरचना को व्यापक आधार मिला है।

युवा अब जॉब सीकर नहीं, बन रहा जॉब क्रिएटर
मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि लगभग 12 करोड़ युवाओं का इस योजना से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि भारत का युवा अब “जॉब सीकर” नहीं, बल्कि “जॉब क्रिएटर” बन रहा है। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना ने न केवल आर्थिक सशक्तिकरण किया है, बल्कि समाज में आत्मविश्वास, स्वाभिमान और “मैं भी कर सकता हूँ” जैसी सकारात्मक सोच को भी मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों की यह यात्रा यह सिद्ध करती है कि जब नीति सही हो और नेतृत्व मजबूत हो, तो बदलाव केवल कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आम जनजीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। डॉ. दयालु ने इस परिवर्तनकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *