April 17, 2026 10:39 am

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » हर व्यक्ति के हाथ में हों एआई के साधन: एन. चंद्रशेखरन

हर व्यक्ति के हाथ में हों एआई के साधन: एन. चंद्रशेखरन

हर व्यक्ति के हाथ में हों एआई के साधन: एन. चंद्रशेखरन
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि समय के अनुरूप चलने के लिए आवश्यक है कि हर व्यक्ति के हाथ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के साधन हों। एआई को लेकर किसी भी तरह के भय या संशय में पड़ने की बजाय यह समझना होगा कि एआई, स्टीम इंजन और बिजली के अविष्कार जैसा दूरगामी प्रभावकारी बनने वाला है। एआई का मतलब लोगों के लिए अलग-अलग हो सकता है, लेकिन यह समग्र रूप से जीवन के सभी क्षेत्र में प्रभावकारी बदलाव लाता है। एआई ग्रामीण विकास, कृषि विकास तथा महिला सशक्तिकरण में महत्वूपर्ण भूमिका निभाने लगा है। उत्तर प्रदेश में ऊर्जा, प्रतिभा और स्केल की कमी नहीं है। यहां के छात्र बहुत प्रतिभावान हैं। हम चाहते हैं कि यूपी एआई के क्षेत्र में भारत का अग्रणी राज्य बने।

 

इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पर विशेष ध्यान दिया है सीएम योगी ने: कृतिवासन
टीसीएस के एमडी एवं सीईओ के. कृतिवासन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में निवेश का शानदार वातावरण बनाने के साथ इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पर विशेष ध्यान दिया है। सरकार से मिल रहे प्रोत्साहनपरक माहौल से प्रदेश में टीसीएस के प्रौद्योगिकी शिक्षण-प्रशिक्षण से जुड़े अभियान लगातार आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में टीसीएस आई-ऑन (TCS- iON) के हेड वेंगुस्वामी रामास्वामी ने कहा कि इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। सीएम योगी भविष्य को आकार देने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *