April 23, 2026 2:28 pm

Home » liveup » नौगढ़ में जनगणना 2027 का प्रशिक्षण शुरू, कर्मियों को दी गई अहम जिम्मेदारियां

नौगढ़ में जनगणना 2027 का प्रशिक्षण शुरू, कर्मियों को दी गई अहम जिम्मेदारियां

नौगढ़ में जनगणना 2027 का प्रशिक्षण शुरू, कर्मियों को दी गई अहम जिम्मेदारियां
नौगढ़, चंदौली।
जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज, नौगढ़ में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी विकास मित्तल ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में संबंधित कर्मियों ने भाग लिया।

 


उप जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि यह देश की 16वीं तथा आजादी के बाद 8वीं जनगणना है, जो योजनाओं के निर्माण और विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को संबोधित करते हुए कहा कि “आप सभी इस जनगणना के नायक हैं, आपके कार्य पर ही सही आंकड़ों की नींव निर्भर करेगी।”
जिला स्तर से दी गई जानकारी के अनुसार जनगणना का प्रथम चरण 22 तारीख से शुरू होगा, जिसमें मकानों की गणना की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में जनसंख्या का विस्तृत आंकड़ा एकत्र किया जाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया ने प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि जनगणना के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न आए।

 


प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक सुरेश कुमार, बागेश कुमार, सुनील कुमार और सुजीत विश्वकर्मा ने प्रतिभागियों को जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं, नियमों और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम कनौजिया, आलोक तिवारी, विकास सिंह सहित अन्य लोग

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *