Home » Uncategorized » *29 मई से 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025ः कृषि मंत्री*

*29 मई से 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025ः कृषि मंत्री*

*29 मई से 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025ः कृषि मंत्री*

*लोकभवन सभागार में गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन*

*राज्य के सभी 8135 न्याय पंचायतों में होगा यह कार्यक्रमः शाही*

*बोले- मेरठ व झांसी में रहेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान*

*किसानों के खेतों तक जाएंगे 12 हजार वैज्ञानिक*

*राज्य व जनपद स्तर पर तय किए गए नोडल अधिकारी*

*लखनऊ, 28 मईः* खरीफ अभियान को लेकर भारत सरकार विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 चलाएगी। इसके तहत 29 मई से लेकर 12 जून तक 15 दिवसीय कार्यक्रम होगा। इस दौरान 12 हजार वैज्ञानिक किसानों के खेतों तक जाएंगे। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा साढ़े 11 बजे लोकभवन सभागार में विकसित कृषि संकल्प अभियान की लॉन्चिंग होगी। यह अभियान सभी 75 जनपदों में चलेगा। इसके लिए 225 टीमें बनाई गई हैं, जो 675 स्थानों पर जाकर तीन सत्र में किसानों से संवाद करेगी।

यह जानकारी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दी। उन्होंने बुधवार शाम लोकभवन सभागार में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि 28 मई को प्रयागराज व कानपुर मंडल में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी के साथ ही सभी 18 मंडलों में गोष्ठी हो चुकी है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों को किसानों के हित का बताते हुए प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया।

कृषि मंत्री ने बताया कि हर स्थान पर तीन घंटे का कार्यक्रम होगा। इसमें कृषि विभाग, कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, मधुमक्खी पालन व सिंचाई आदि के अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे। 15 दिन में यह टीम 10,125 स्थलों पर जाकर किसानों से संवाद करेगी। कृषि मंत्री ने कहा कि विगत वर्षों में भी पीएम मोदी द्वारा किए गए प्रयासों से देश व यूपी के किसान समृद्ध हुआ है। सीएम योगी के नेतृत्व में एमएसपी के आधार पर धान व गेहूं के अलावा चना, मसूर, सरसो, मूंगफली, ज्वार, बाजार व मक्के समेत विविध फसलों की खरीद की व्यवस्था की गई। किसानों की आय समृद्ध हो, इसके लिए इस बार भी ऐसी व्यवस्था करेंगे।

 

*मेरठ व झांसी में रहेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री, राज्य के सभी 8135 न्याय पंचायतों में होगा कार्यक्रम*  
कृषि मंत्री ने बताया कि दो दिन (मेरठ व झांसी) में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के निमित्त सभी संबंधित मंत्रियों-प्रमुख सचिव के साथ बैठक करके तैयारी पूरी कर ली गई है। यह कार्यक्रम राज्य के सभी 8135 न्याय पंचायतों में होगा। राज्य स्तर व जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम होंगे। राज्य स्तर पर एडिशनल डायरेक्टर (एक्सटेंशन) व जनपद स्तर पर उपनिदेशक नोडल अधिकारी होंगे। विकसित भारत व विकसित कृषि का उद्देश्य खेती में देश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही प्रदेश-देश के उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ाकर दुनिया को आपूर्ति करने में सक्षम होना है। इसका उद्देश्य गुणवत्ता अन्न पैदा कर कुपोषण की समस्या का समाधान करने और विषमुक्त खेती को बढ़ाना है।
पत्रकारवार्ता में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख,  प्रमुख सचिव रवींद्र,  कृषि निदेशक जितेंद्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तिरंगे के रंग में रंगा लोहता, मंत्री अनिल राजभर बोले—युवा शक्ति से मजबूत हो रहा राष्ट्रप्रेम रामलीला मैदान से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में युवाओं ने दिखाया उत्साह वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाराणसी के लोहता क्षेत्र में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रामलीला मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों और स्थानीय लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर युवाओं में उत्साह मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ के आह्वान को देश के नौजवान, युवा और छात्र पूरी ऊर्जा के साथ सार्थक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने में तिरंगा यात्रा और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में देश के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो रही है। देशभक्ति के माहौल से नई ऊर्जा अनिल राजभर ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रभक्ति से जुड़े अभियानों के चलते पूरे देश में राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत वातावरण बना है। तिरंगा यात्रा में युवाओं की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि नई पीढ़ी देश के गौरव और सम्मान को लेकर बेहद जागरूक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर से युवाओं को दिए जा रहे संदेश और देश के विकास की दिशा ने युवा शक्ति में नई ऊर्जा पैदा की है। आज देश का युवा आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। तिरंगे के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे रामलीला मैदान से निकली तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं और लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से देश की प्रगति, एकता और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा ने लोहता क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। युवाओं के उत्साह और हाथों में लहराते तिरंगे ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।