अति आवश्यक सूचना
निलामी ! नीलामी ! नीलामी ! थाना खेजुरी में वाहनों की होगी निलामी ।
23 अप्रैल को थाना खेजुरी में होगी निलामी ।
दो पहिया वाहनों की होगी निलामी ।
सभी स्वेच्छा से निलामी में करें प्रतिभाग ।

आप सभी को सूचित किया जाता है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन क्लीन” के तहत थाना खेजुरी जनपद बलिया में विगत वर्षों से लावारिश हालत में थाने पर दाखिल दो पहिया वाहनों की नीलामी हेतु नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय से आदेश प्राप्त किया जा चुका है । आदेश के क्रम में कमेटी गठित की गयी है एवं महोदय द्वारा थाना स्थानीय पर लावारिश हालत में दाखिल कुल 18 वाहनों की नीलामी हेतु दिनांक 23.04.2026 की तिथि नियत की गयी है । दिनांक 23.04.2026 को समय 10.00 बजे थाना खेजुरी जनपद बलिया में सभी अधिकारीगण की उपस्थिति में निलामी की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी । आप सभी स्वेच्छा से उक्त निलामी में प्रतिभाग कर सकते हैं । बलिया पुलिस द्वारा आप सभी से आग्रह किया जाता है कि उक्त निलामी के संबंध में सोशल मीडिया तथा जुड़े हुए वाट्स ऐप ग्रुप के माध्यम से शेयर करते हुए अन्य सभी लोगों को भी अवगत कराएं जिससे उक्त निलामी में अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग कर सकें ।








Users Today : 83
Users Yesterday : 36