उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का हुआ भव्य समापन, माय भारत संग प्रदेशभर के युवाओं ने दिया राष्ट्र चिंतन को स्वर
केन्द्रीय बजट 2026 पर प्रदेश की युवा शक्ति ने प्रस्तुत किए विचार, ‘मेरा युवा भारत’ के संग 75 जनपदों की युवा शक्ति ने रखा राष्ट्र निर्माण का व्यापक रोडमैप
75 जनपद, 375 प्रतिभागी— माय भारत प्लेटफॉर्म से चयनित होकर पहली बार विधानसभा में गूंजी उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति
परंपरा और आधुनिक सोच का संगम, लोकतंत्र को जीते दिखे युवा—अमृत काल के भारत की सजीव तस्वीर सदन में उभरी
माय भारत द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद है युवाओं की आत्मशक्ति के जागरण का पर्व: मुख्य अतिथि

लखनऊ दिनांक 03 मई 2026 – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में ‘मेरा युवा भारत’ (MYBharat) उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आज भव्य समापन हुआ। 01-03 मई 2026 तक आयोजित इस युवा संसद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों से कुल 375 प्रतिभागी शामिल हुए और केन्द्रीय बजट 2026 विषय पर माय भारत संग जुड़कर “विकसित भारत” के संकल्प को स्वर दिया।
समापन दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) की पहल की सराहना करते हुए राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद को युवाओं की आत्मशक्ति के जागरण का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि एकाग्रता, स्पष्ट उद्देश्य और कुछ कर गुजरने की तमन्ना ही युवा की पहचान है, और यही जागृत युवा विकसित उत्तर प्रदेश व विकसित भारत के निर्माण की दिशा तय करेंगे। 75 जनपदों से आए 375 प्रतिभागियों की सहभागिता को उन्होंने युवा चेतना का सशक्त संकेत बताते हुए कहा कि यह मंच युवाओं को नेतृत्व क्षमता, संसदीय समझ और राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी से जोड़ रहा है। उन्होंने केंद्रीय बजट 2026 को युवाशक्ति आधारित बताते हुए उद्यमिता, स्टार्टअप, नवाचार और कौशल विकास में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया तथा विश्वास जताया कि यही युवा आगे चलकर राष्ट्रीय मंच पर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे और देश की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
ने युवाओं को संदेश दिया।
राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 में प्रत्येक वक्ता ने निर्धारित 3 मिनटों में जो गहराई, दृष्टि और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई दी, उसने पूरे विधानमंडप को बार-बार गूंजा दिया। प्रदेश के विभिन्न गाँवों और कस्बों से निकलकर आए इन होनहार युवाओं ने अपने विचारों और तर्कों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी प्रस्तुति में गांव की जमीनी समझ, राष्ट्रीय दृष्टिकोण और वैश्विक सोच का अनूठा संगम देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं ने जब मंच संभाला, तो उनके शब्दों में अनुभव, संवेदना और प्रतिबद्धता का संगम दिखाई दिया। यह आयोजन “विकसित भारत” के उस रोडमैप की झलक बनकर सामने आया, जिसमें गांव, जिला, प्रदेश और राष्ट्र—चारों स्तर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
इन युवाओं को विधानसभा में भाषण देने का यह अवसर माय भारत प्लेटफॉर्म के माध्यम से मिला। माय भारत उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेशभर के सभी जनपदों में जिला युवा संसद का आयोजन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन युवाओं को चुनकर विधानसभा में आमंत्रित किया गया। माय भारत द्वारा राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 हेतु निर्धारित विषय—“केंद्रीय बजट 2026: विकसित भारत 2047 की ओर युवाओं के मार्ग को सुदृढ़ बनाना”—पर युवाओं ने रोजगार, स्टार्टअप, डिजिटल इंडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण और स्किल डेवलपमेंट जैसे विभिन्न आयामों को जोड़ते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने एक-दूसरे के विचारों को गंभीरता से सुना और नए दृष्टिकोणों को आत्मसात किया।
प्रतिभागियों ने अपने विचारों में इस बात को प्रमुखता से रखा कि पहली बार केन्द्रीय बजट की आधारशिला को युवाओं के सुझावों से आकार मिला जब माय भारत द्वारा आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के दौरान रखी गई, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से सीधे संवाद कर उनके सुझावों को सुना और नीति-निर्माण में प्रमुखता से शामिल किया। युवा वक्ताओं ने बताया कि स्वास्थ्य, उद्यमिता, स्वच्छता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में युवाओं के दृष्टिकोण को बजट में स्थान दिया गया है जो सरकार के युवाओं के प्रति विश्वास को दर्शाता है। कई वक्ताओं ने यह बताया कि केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत विजन तक देश को लेकर जाने का एक मजबूत रोडमैप है जो युवाओं को अवसर देने के साथ-साथ उन्हें विकसित राष्ट्र गढ़ने की जिम्मेदारी भी सौंपता है।
समापन सत्र में उप्र सरकार के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी ने युवाओं को संबोधित कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और युवाओं के उत्साह, उमंग, अनुशासन एवं विजन की प्रशंसा की। वहीं विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में उत्तर प्रदेश के ग्रुप कैप्टन अमन कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
“विकसित भारत 2047” के लक्ष्य और अमृत काल की परिकल्पना के अनुरूप राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास है। इसमें युवाओं को केवल श्रोता नहीं, बल्कि सक्रिय सहभागी के रूप में मंच प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे देश की नीतियों और विकास की दिशा में अपनी भूमिका को समझ सकें। अधिकांश प्रतिभागी पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचे तो उनके चेहरे पर उत्साह, जिज्ञासा और गर्व का मिश्रण साफ नजर आया। कई युवाओं ने इसे अपने जीवन का “टर्निंग पॉइंट अनुभव” बताया, जहां उन्होंने केवल सुना नहीं, बल्कि लोकतंत्र को जीया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उत्तर प्रदेश विधानसभा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण किया गया जिसे प्रदेशभर से हजारों लोगों ने देखा।
विजेताओं में जालौन के अंकित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बलिया की शिप्रा सिंह द्वितीय और कानपुर नगर की रश्मि रंजन साहू तृतीय स्थान पर रहीं। अपने प्रभावी तर्क, आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति और विषय की गहरी समझ के दम पर इन प्रतिभागियों ने निर्णायकों को प्रभावित किया। अब ये विजेता उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाली विकसित भारत युवा संसद में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जहां पूरे देश के चुनिंदा युवाओं के बीच अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
प्रतिभागियों का मूल्यांकन माननीय विधायक डॉ. नीरज बोरा, माननीय विधायक डॉ. सुरभि एवं माननीय विधायक श्री शशांक वर्मा द्वारा किया गया। समापन अवसर पर निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश के स्वप्न को साकार करने में आज के युवा अहम भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं को देश की प्रेरणा बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में देश की दिशा बदलने की क्षमता है और यही प्रतिभागी भविष्य के जनप्रतिनिधि बनेंगे। युवाओं को भारत का “भाग्य विधाता” बताते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि यह अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है—निरंतर सीखते और प्रयास करते रहना ही सफलता का मार्ग है।
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर युवा प्रतिभागियों को माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, माननीय युवा कल्याण एवं खेल राज्यमंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव, माननीय विधायक धनौरा श्री राजीव तरारा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे, माय भारत उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय निदेशक अनिल कुमार सिंह, राज्य निदेशक गोपेश पांडेय, उप निदेशक विकास कुमार सिंह, उपनिदेशक सोनिका चंद्रा, जिला युवा अधिकारी राम गोपाल सिंह चौहान, जिला युवा अधिकारी संजीव सिंह, जिला युवा अधिकारी राम गोपाल सिंह चौहान, जिला युवा अधिकारी रश्मि शबनम गुप्ता, जिला युवा अधिकारी सीमा पांडेय; सहायक निदेशक रवि दत्त, सहायक निदेशक कुमारी दिव्या, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक विशाल सिंह एवं योगेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।







Users Today : 53
Users Yesterday : 23