भेलूपुर में कब्रिस्तान, शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर मार्ग में ठेले पर बिक रही है मांस
शिकायत पर पुलिस शांति भंग में चालान का भय दिखाकर कराती है समझौता
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के कबीर नगर स्थित संजय शिक्षा निकेतन तिराहे के इर्द-गिर्द कब्रिस्तान व मंदिर जाने वाले मार्ग पर सायंकाल से देर रात तक दर्जनो की संख्या में ठेले पर मांस, फास्ट-फूड की बिक्री किये जाने से श्रद्धालुओं में जबरदस्त रोष व्याप्त है।

क्षेत्रीय श्रद्धालुओं का आरोप है कि संजय शिक्षा निकेतन तिराहे से बीस मीटर की दूरी पर दीन दयाल कालोनी स्थित शिव मंदिर व सौ मीटर की दूरी पर दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर मार्ग पर सड़क के किनारे सांयकाल से देर रात्रि तक दर्जनो की संख्या में ठेले को स्थायी रूप से खड़ा कर मांस का विक्रय हो रहा है। ठेला संचालको द्वारा न तो खाद्य सुरक्षा से अनुमती लिया गया है और न ही स्थानीय नगर निगम से अनापत्ति ही हासिल किया गया है और न ही स्वास्थ्य व स्वच्छता के मानको का ही पालन किया जा रहा है।
क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि ठेला संचालको को दबंग व बदमाश किस्म के लोगो का सानिध्य हासिल है। ठेला के इर्द-गिर्द बदमाशों का जमावड़ा लगता है, जो आयेदिन अपना वर्चस्व कायम करने के लिए किसी निर्दोष को पीट देते है और स्थानीय पुलिस दोनो पक्षो को शांति भंग में चालान करने का धौंस दिखाकर समझौता करने पर मजबूर कर देती है।
उनका आरोप है कि तिराहे पर न तो पुलिस पीकेट ड्यूटी है और न ही रात में पुलिस गस्त ही करती है। जिससे बदमाशों का हौसला बुलंद रहता है।
क्षेत्रीय लोगो ने बताया कि विगत तीन माह उसी स्थान पर दो गुटो के बदमाशों में बर्चस्व को लेकर जबरदस्त टकराव हुआ था, जमकर ईंट, पत्थर चले थे, पुलिस ने कार्यवाही के नाम पर अतिक्रमणकारी ठेलो को खदेड़ दिया था, परन्तु पुन: उन्ही हौसला बुलंद बदमाशों की सह पर ठेले का संचालन सायंकाल से देर रात तक हो रहा है, जिससे एक तरफ बदमाशों की आय में बढ़ोत्तरी हो रही है, तो वहीं, दूसरी तरफ कब्रिस्तान, शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।








Users Today : 25
Users Yesterday : 59