July 13, 2025 7:32 am

Home » राजनीति » रानी अहिल्याबाई होल्कर एक कुशल न्याय प्रिय समाज सुधारक शासक थी- एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा

रानी अहिल्याबाई होल्कर एक कुशल न्याय प्रिय समाज सुधारक शासक थी- एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा

रानी अहिल्याबाई होल्कर एक कुशल न्याय प्रिय समाज सुधारक शासक थी- एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा

अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत आयोजित सम्मेलन में महिलाओं को साड़ी वितरण

 

रोहनिया। रानी अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत नगर पंचायत गंगापुर में नगर पंचायत अध्यक्ष स्नेह लता सेठ की अध्यक्षता में तथा संयोजक सत्यम सेठ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि की देखरेख में आयोजित सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि ज्योति सोनी प्रदेश मंत्री पिछड़ा मोर्चा ज्योति सोनी व नगर पंचायत अध्यक्ष स्नेहलता सेठ द्वारा क्षेत्र के गरीब असहाय महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया।

 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि इन्होंने शासन काल में बाबा विश्वनाथ तथा सोमनाथ मंदिर का आधारशिला रखी थी। और समाज में दबे कुचले लोगों के लिए एक आदर्श न्याय प्रिय शासक के रूप में थी।विशिष्ट अतिथियों ने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया। कार्यक्रम का संचालन विपिन पांडेय तथा धन्यवाद ज्ञापन सत्यम सेठ ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ,जिला महामंत्री संजय सोनकर ,नगर पंचायत अध्यक्ष स्नेहलता सेठ, राममिलन मौर्य, जयप्रकाश गुप्ता, आलोक पांडे ,रंजनी सिंह, संत कुमार तिवारी, राजू प्रजापति, रामचंद्र गौतम, सत्यम सेठ ,अनीश यादव, अजय विश्वकर्मा, धर्मेंद्र यादव ,रजत सिंह ,सुरेश मौर्य ,रमेश शर्मा, दिनेश शर्मा ,विनय सिंह ,सुबाष गुप्ता ,अजय जायसवाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

गैंग रेप की घटना को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष की थोड़ी देर में रोहनिया थाने पहुंचने की सूचना

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *