स्कूल चलो अभियान के तहत छात्रों ने निकाली जन जागरूकता रैली

रोहनिया।विद्या फाउंडेशन, माधोपुर द्वारा विगत सप्ताह से काशी विद्यापीठ ब्लॉक में “स्कूल चलो अभियान” संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नए बच्चों का स्कूल में प्रवेश सुनिश्चित करना तथा स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनके अभिभावकों को जागरूक करना है, ताकि शिक्षा के माध्यम से उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।अब तक इस अभियान में लगभग 20 विद्यालयों के करीब 1100 बच्चे और 60 शिक्षक सक्रिय रूप से भाग ले चुके हैं। यह पहल सरकार की सोच को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। अभियान सामान्य बच्चों के साथ-साथ दिव्यांग बच्चों को भी समेकित शिक्षा प्रदान करने और उनके पुनर्वास में सहायक सिद्ध हो रहा है। इसी कड़ी में संस्था द्वारा, आज गजधारपुर के प्राथमिक विद्यालय अवाम न्यू बीम स्कूल के सहयोग से रैली निकालकर “स्कूल चलो अभियान” को जन मानस तक पहुँचाने का काम किया ।ग्रामीण समुदाय, शिक्षकों और प्रबुद्धजनों द्वारा इस अभियान की सराहना की जा रही है।अभियान का सफल संचालन संस्था की सचिव सुश्री स्वाति, श्री आलोक पाण्डेय, श्री गणेश और सुश्री निशा के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस अभियान से शिक्षा के महत्व को लेकर ग्रामीण परिवारों में नई जागरूकता उत्पन्न हो रही है। साथ ही, बच्चों के भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने की दिशा में यह प्रयास एक ठोस कदम साबित हो रहा है।







Users Today : 36
Users Yesterday : 34