Home » उत्तर प्रदेश » अज्ञात पिकप वाहन के चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की हुई दर्दनाक मौत

अज्ञात पिकप वाहन के चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की हुई दर्दनाक मौत

अज्ञात पिकप वाहन के चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की हुई दर्दनाक मौत   

 


राजातालाब।स्थानीय थाना क्षेत्र के  बीरभानपुर ओदार गांव के सामने पंचकोशी मार्ग पर मंगलवार की दोपहर में लगभग 1 बजे सड़क पार करते समय अज्ञात पिकप वाहन की चपेट में आने से राजातालाब रानी बाजार निवासी जुनैद उर्फ बाबू नामक 15  वर्षीय किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। दुर्घटना के दौरान घटनास्थल से अज्ञात पिकप वाहन जंसा की तरफ फरार हो गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजातालाब चौकी इंचार्ज राजेश मौर्य ने उक्त मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। घटना की सूचना मिलते हैं परिवार वालों में कोहराम मच गया तथा पिता जमील तथा मां शकीला सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्राम प्रधान रानी बाजार अनिल मोदनवाल ने बताया कि मृतक कक्षा 7 का छात्र था जो तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था जिसको चार बहन हैं। पिता जमील ने उक्त अज्ञात माल वाहक पिकप वाहन के खिलाफ राजातालाब थाने में तहरीर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक पिंडरा। राष्ट्रव्यापी खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत 23 नवंबर को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा पिंडरा ब्लाक क्षेत्र के कनकपुर एवं राजपुर गांव में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम निदेशक राजेश कुमार के नेतृत्व में ग्राम प्रधान सुनील त्यागी उपस्थित रहे। इसमें सब्जी उत्पादन की उन्नत तकनीकियां प्रदर्शित की गईं। आशुतोष राय ने कहा कि पोषण वाटिका से हानिकारक रसायन रहित पोषण सभी को मिल सकता है। उन्होंने किसानों का आह्वान जैविक कृषि एवं फसल विविधीकरण के लिए किया। अनुराग चौरसिया ने जैविक रसायनों के प्रयोग का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बीज उपचार कर पौध तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। पूजा सिंह ने पशुओं के रखरखाव की जानकारी दी। टमाटर में रोग एवं कीट प्रबंधन के लिए सुरक्षित छिड़काव दिखाया गया। आयोजन में साहब सिंह यादव एवं हेमलता भारती का सहयोग रहा। दोनों कार्यक्रमों में 250 से अधिक किसानों ने भाग लिया।