Home » varanasi » प्रधानमंत्री ने को रोजगार मेले में सरकारी नौकरी में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए

प्रधानमंत्री ने को रोजगार मेले में सरकारी नौकरी में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए

प्रधानमंत्री ने को रोजगार मेले में सरकारी नौकरी में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए

लखनऊ  में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने  कुल 312 उम्मीदवारों को सरकारी सेवा की सौगात दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

 

इसी क्रम में लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में  केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने  कुल 312 उम्मीदवारों को सरकारी सेवा की सौगात दी जिनमें से 198 उम्मीदवार भारतीय रेलवे का हिस्सा बनें।

रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुरूप रोजगार मेला इस दृष्टिकोण को साकार रूप देने की महत्वपूर्ण पहल है। रोजगार मेला आरंभ किए जाने के बाद से देश भर में अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

19वां रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर आयोजित किया गया। इसमें देश के सभी हिस्सों से चयनित नव नियुक्त उम्मीदवार रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग आदि सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *