Home » Uncategorized » पंचकोशी यात्रा के दूसरे पड़ाव भीमचंडी में चिंगारी से बास की कोठी में लगी आग, मची अफरा तफरी

पंचकोशी यात्रा के दूसरे पड़ाव भीमचंडी में चिंगारी से बास की कोठी में लगी आग, मची अफरा तफरी

पंचकोशी यात्रा के दूसरे पड़ाव भीमचंडी में  चिंगारी से बास की कोठी में लगी आग, मची अफरा तफरी

फायर ब्रिगेड के जवानों ने पाया आग पर काबू

 

राजातालाब।पंचकोशी यात्रा के दूसरे पड़ाव भीमचंडी में मंगलवार को  भीमचंडी देवी मंदिर के बगल में कूड़े की ढेर से निकली आग की चिंगारी से बॉस की कोठी में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। उक्त आग लगी घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान विजय गुप्ता ने स्थानीय पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने की थोड़ी देर बाद मौके पर 112 नंबर की पुलिस के साथ-साथ दमकल कर्मी पहुंच कर जलती हुई आग पर पानी की बौछार से काबू पाया। ग्राम प्रधान ने बताया कि धर्मशाला में ठहरे पंचकोशी यात्रियों द्वारा भोजन बनाने के उपरांत आग की राख को सफाई कर्मियों द्वारा कूड़े में फेंक दिया जाता है संभवत राख में आग रही होगी जिसकी चिंगारी से आगजनी की घटना हुई।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *