भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का फुका पुतला

राजातालाब। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल ने शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के राजातालाब मंडल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो के साथ नारेबाजी के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का पुतला दहन किया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नवयुग नियुक्त जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने प्रधानमंत्री जी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कांग्रेस की जनविरोधी एवं नकारात्मक राजनीति की कड़ी निंदा की।








Users Today : 200
Users Yesterday : 125