कंटेनर ट्रक व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर,दोनों चालक घायल

रोहनिया। अखरी स्थित पर शनिवार की शाम को ट्रेलर तथा कंटेनर ट्रक की आमने सामने की टक्कर में दोनों गाड़ियों के चालक घायल हो गए और दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके दौरान हाइवे पर लगभग एक घंटा तक आवागमन बाधित हो गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने एनएचएआई विभाग के क्रेन तथा कर्मचारियों की मदद से उक्त दोनों वाहनों को सड़क के किनारे कर हाईवे पर आवागमन सुचारू रूप से चालू कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर की तरफ से मोहनसराय की तरफ जा रही कंटेनर ट्रक अखरी के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरी लाइन में जाकर सामने से आ रही ट्रेलर ट्रक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए जिसे पुलिस ने नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया। दुर्घटना का कारण ड्राइवर को नींद लगने की आशंका जताया जा रहा है।








Users Today : 200
Users Yesterday : 125