Home » उत्तर प्रदेश » मुख्य विकास अधिकारी ने लगाया चौपाल

मुख्य विकास अधिकारी ने लगाया चौपाल

मुख्य विकास अधिकारी ने लगाया चौपाल
आज दिनांक 29 मई 2026 को विकासखण्ड चिरईगावं के ग्राम पंचायत जाल्हुपुर में मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी श्री प्रखर कुमार सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्यायें सुनीं एवं त्वरित रूप से समाधान हेतु सम्बंधित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं सम्बन्धित को निर्देशित किया | प्राप्त शिकायतों में से पांच शिकायतें जो शौचालय तथा पेंशन आदि से संबंधित थी मौके पर ही निस्तारित की गयी l चौपाल में सड़क, नाली, आवास, शौचालय, पेंशन, हर घर नल, चकबंदी आदि को लेकर प्रमुख रूप से ग्रामीणों द्वारा अपनी बातों को चौपाल में रखा गया | सम्बंधित अधिकारियों को शौचालय हेतु तत्काल निर्धारित पोर्टल पर  आवेदन करने करने हेतु निर्देशित किया गया | चौपाल में नाली, बाहा, सड़क तथा जलजमाव की समस्या से अवगत कराने पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा तत्काल ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं ग्राम पंचायत को सर्वे करते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया | चौपाल में मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र में संचालित योजनाओं यथा आवास, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, कृषि विभाग, फार्मर रजिस्ट्री आदि पर चर्चा हुयी | ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या न हो इस सम्बन्ध में जल निगम / ग्राम पंचायत सचिव को हर घर नल योजना के प्रभावी क्रियान्यवन हेतु निर्देशित किया गया |

 


अंश निर्धारण में लापरवाही एवं धीमी प्रगति पर लेखापाल को फटकार लगाते हुए प्राथमिकता पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए | चौपाल में क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्री अभिषेक सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा किसान भाइयों को बिज वितरण भी किया गया  | मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सभी ग्रामीणों से जनगणना हेतु बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु आवाहन किया गया | अपने संबोधन में उनहोंने कहा कि ये आपके आगे के भविष्य की योजनाओं हेतु बहुत महत्वपूर्ण है | सभी इसे अपनी जिम्मेदारी समझें | कार्यक्रम में उपायुक्त (स्वत: रोजगार) श्री पवन कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री विजय जायसवाल, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी श्री छोटेलाल तिवारी, अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामीण तथा आजीविका मिशन की महिलाएं उपस्थित रहीं |

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *