पीएम पर अभद्र टिप्पणी से नाराजगी, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने की कड़ी निंदा
सार्वजनिक जीवन में मर्यादा जरूरी, लोकतंत्र में आलोचना हो पर अपमान नहीं

रोहनिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणी लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि राजनीति में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा बनाए रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने टिप्पणी को निराशा और हताशा का प्रतीक बताते हुए उसकी घोर निंदा की।पूर्व विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में आलोचना का अधिकार सबको है, लेकिन व्यक्तिगत अपमान और अभद्र भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती। जनता विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा चाहती है, न कि अमर्यादित बयानबाजी पर।







Users Today : 8
Users Yesterday : 48