Home » Uncategorized » कैशलेस चिकित्सा सुविधा पर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

कैशलेस चिकित्सा सुविधा पर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

कैशलेस चिकित्सा सुविधा पर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
 

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ: “हेल्थ कार्ड बनते ही मिलेगा नि:शुल्क इलाज”

 

राजातालाब। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ माध्यमिक ने शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। संघ के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस पहल के लिए आभार जताया।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ माध्यमिक, वाराणसी मंडल के अध्यक्ष प्रणय कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर कदम उठाया है। अब शिक्षक और उनके परिवार के सदस्य नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा ले सकेंगे। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना पर अमल शुरू हो गया है। शीघ्र ही शिक्षकों के हेल्थ कार्ड बनेंगे और वे कैशलेस इलाज पा सकेंगे।इस मौके पर शिक्षक संजीव सिंह गौतम, राकेश सिंह, संजय सिंह, अवधेश यादव, ब्रह्म शेखर राय, दिनेश राय, वाहिद खान, मोहित यादव, सर्वेश यादव व ज्ञान शंकर पटेल ने भी योजना से लाभान्वित होने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भेजकर आभार प्रकट किया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *