Home » Uncategorized » यूपी में एक और बदमाश ढेर

यूपी में एक और बदमाश ढेर

यूपी में एक और बदमाश ढेर

एक लाख रुपये (आजमगढ़), 50 हजार रुपये (अम्बेडकरनगर) और 15 हजार रुपये (गोरखपुर) के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह, एसटीएफ प्रयागराज की टीम से हुई मुठभेड़ में घायल हो गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

निरीक्षक जे.पी. राय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

कुख्यात सुपारी किलर और डकैत भानू प्रताप के खिलाफ 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे

 

अयोध्याः यूपी एसटीएफ ने सूबे के कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू यादव को एनकाउंटर में मार गिराया है. इसकी जानकारी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने खुद दी है. भानु प्रताप सिंह पर कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और डकैती सहित 40 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था. भानु प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के लिए आजमगढ़, अंबेडकरनगर और गोरखपुर पुलिस द्वारा कुल 1.65 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. बताया जा रहा है कि यह एनकाउंटर अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात को हुआ है.

STF ने जिले की पुलिस को दी एनकाउंटर की सूचना
पुलिस के मुताबिक रविवार की रात करीब 11 बजे एसटीएफ के निरीक्षक जेपी राय ने महाराजगंज पुलिस को एमी घाट के पास बदमाशों से मुठभेड़ होने की सूचना देते हुए मदद मांगी. सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. वहां जानकारी मिली की मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों की एसटीएफ टीम से मुठभेड़ हो गई थी. मुठभेड़ के दौरान भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू को गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हालांकि उसका दूसरा साथी मौके से भाग निकला. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.
भानु प्रताप को खुद अस्पताल ले गई STF की टीम
घायल भानु प्रताप सिंह को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई. हालांकि तुरंत एंबुलेंस नहीं मिलने पर खुद एसटीएफ की टीम उसे अस्पताल लेकर गई. जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया. मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान भानु प्रताप सिंह की मौत हो गई.
Advertisement
vivek singh
Author: vivek singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *