उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा प्रस्तावित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 08.06.2026, 09.06.2026 एवं 10.06.2026 को कराया जा रहा है । लिखित परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए उ०प्र०पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ द्वारा सोशल मीडिया सेल के माध्यम से इंटरनेट पर उपलब्ध समस्त सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप्प, X (ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं यू-ट्यूब, टेलीग्राम पर निरन्तर निगरानी रखी जा रही हैं । निगरानी के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम पर दिनांक 06.06.2026 को Upp exam paper के नाम से चैनल पर अनधिकृत रुप से परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ पहुँचाने के लिए कम्प्यूटर नेटवर्क का दुरुपयोग करते हुए धोखाधड़ी से अनुचित मौद्रिक लाभ व भौतिक लाभ प्राप्त करने के आशय से लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का मैसेज वायरल किया गया है
।
जिसके सम्बन्ध मे, दिनांक- 06.06.2026 को थाना हुसैनगंज जनपद कमिश्नरेट लखनऊ में मु0अ0स0 78/2026 धारा 318(4), 221,292 भारतीय न्याय संहिता , धारा- 66D IT Act एवं धारा -4,13(2),8,13(4)- उ0प्र0 सर्वाजनिक परीक्षा (अनुचित साधनो का निवारण) अध्यादेश 2024 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

उल्लेखनीय है कि ऐसे अपराधिक कृत्य करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी अभ्यर्थी ऐसे किसी भी कृत्य/व्यक्ति एवं भ्रामक संदेशों से सावधान रहे व परीक्षा की तैयारी पूर्ण मनोयोग से करे ।
– परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ ।








Users Today : 1
Users Yesterday : 102