व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नवीन प्रावधानों की दी गई जानकारी

वाराणसी। जीएसटी से संबंधित नवीन अपडेट, रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया एवं अनुपालन संबंधी जानकारियों को व्यापारियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को वरुणा पुल स्थित एक होटल में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य कर विभाग खंड-15, वाराणसी के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समाधान संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की।
संवाद कार्यक्रम के दौरान जीएसटी के नवीन प्रावधानों, रिटर्न फाइलिंग, कर अनुपालन, ई-वे बिल तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी नियमों के प्रति जागरूक करते हुए समयबद्ध अनुपालन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर व्यापारियों ने भी अपनी विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखे, जिनका समाधान करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में विभाग एवं व्यापारियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा कर व्यवस्था को अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य व्यापारियों को जीएसटी संबंधी जानकारियों से अपडेट रखना एवं उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।








Users Today : 0
Users Yesterday : 102