साइबर ठगी ब्यक्ति के शिकार का बलिया पुलिस ने कराया वापस
उल्लेखनीय है कि पीड़िता के द्वारा साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना बांसडीह बलिया में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता के यूनियन बैंक आफ इण्डिया से दिनांक 08/08/2025 को कुल-13700- रूपये (शब्दो में- तेरह हजार सात सौ रूपये) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/ नोडल साइबर सेल बलिया श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र व प्रभारी निरीक्षक बांसडीह श्री राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान में लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी। जिसके फलस्वरूप आज दिनाँक- 09/06/2026 को पीड़िता के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि में से 13120/- रूपये Money Restoration Portal व धारा 106(3) BNSS में प्रतत्र शक्तियों का प्रयोग कर होल्ड धनराशि को वापस कराया गया। पीड़िता द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना बांसडीह बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
थाना बांसडीह पुलिस टीम बलिया
1-प्र0नि0 राकेश कुमार सिंह थाना बांसडीह जनपद बलिया
2-उ0नि0 श्री अनूप कुमार साइबर प्रभारी थाना बांसडीह बलिया
3-क0आ0ग्रेड-ए उपेन्द्र मौर्य साइबर हेल्प डेस्क थाना बांसडीह बलिया








Users Today : 8
Users Yesterday : 31