—
मृतक की पत्नी व परिजनों को दिलाया न्याय का भरोसा, पुलिस अधिकारियों से की वार्ता
रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के अवलेशपुर गांव में सोमवार की रात हुए हत्या कांड के दूसरे दिन मंगलवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने व्यवसायी मृतक जितेंद्र पटेल के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक की पत्नी व परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।विधायक ने परिजनों की बात सुनकर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।इसके बाद विधायक डॉ. सुनील पटेल ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने मामले की जांच में तेजी लाने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक ने पुलिस विभाग के एडीसीपी लिपी नगायच तथा रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से कहा कि मृतक के परिवार को न्याय मिलना चाहिए और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए सख्ती बरती जाए।विधायक के साथ राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा पटेल, प्रदेश महासचिव उमेश पटेल, प्रदेश सचिव अजीत पटेल,क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल, बसंत लाल पटेल, श्यामबली पटेल, विनोद पटेल, गोविंद पटेल ,राजकुमार वर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।








Users Today : 0
Users Yesterday : 31