आराजी लाइन ब्लॉक पर तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर योजनाओं का स्टार लगाकर हुआ प्रचार प्रसार व पात्रों का पंजीकरण

राजातालाब।केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आराजी लाइन विकासखंड स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव तथा ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल की देखरेख में ग्रामीण विकास योजनाओं एवं लाभार्थी परख सुविधाओं एवं संतृप्तिकरण हेतु आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल तथा अपना दल एस के प्रदेश सचिव डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल तथा बीडीओ सुरेंद्र सिंह अधीक्षक डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। उसके उपरांत उक्त अतिथियों ने शिविर में समाज कल्याण,स्वास्थ्य विभाग ,कृषि विभाग, बाल विभाग, पशु विभाग, ग्राम विकास,पंचायती राज, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए जन कल्याणकारी शिविर की महत्ता व उपयोगिता पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला और बताया कि शिविर 13 से 15 जून तक चलेगा जिसमें पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया जाएगा।स्वास्थ्य द्वारा लगाए गए स्टॉल पर डॉक्टरो द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण किया गया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल ने सरकार द्वारा दी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुचाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी सतीश मौर्य एवं धन्यवाद ज्ञापन ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल ने की।इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अरविंद प्रधान, जिला महासचिव प्रवीण सिंह गौतम,एडीओ एस के प्रमोद पटेल, पशुधन अधिकारी डॉ संतोष राव, अभिषेक त्रिपाठी,सुजीत पाल, डॉ रमेश पटेल, वीरेंद्र पटेल ,अश्वनी पांडेय, अजय दुबे, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।








Users Today : 67
Users Yesterday : 69