Home » liveup » अस्सी घाट पर नमामि गंगे ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छ गंगा के लिए जनजन से जुड़ने की अपील”

अस्सी घाट पर नमामि गंगे ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छ गंगा के लिए जनजन से जुड़ने की अपील”

अस्सी घाट पर नमामि गंगे ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छ गंगा के लिए जनजन से जुड़ने की अपील”

“अस्सी घाट पर गूंजा ‘जन-जन का हो यही प्रयास, स्वच्छ रहे हर गंगा घाट'”

देश को एक सूत्र में बांधने वाली मां गंगा की निर्मलता का आग्रह करते हुए नमामि गंगे के स्वयंसेवकों द्वारा मंगलवार को अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान के तहत गंगा तट की साफ-सफाई की गई।  इस दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में ‘स्वच्छ गंगा’ सुनिश्चित करने हेतु स्थानीय नागरिकों, पुरोहितों, दुकानदारों और पर्यटकों से इस जन-अभियान में शामिल होने की अपील की गई। स्वयंसेवकों ने घाट की सीढ़ियों और किनारों से पॉलीथिन व अन्य प्रदूषित सामग्रियों को हटाकर उन्हें कूड़ेदान तक पहुँचाया। आम जनता को पर्यावरण संरक्षण अपनी जीवनशैली में शामिल करने और गंगा को निर्मल बनाए रखने के लिए जागरूक करते हुए कपड़े के झोले का वितरण किया गया।

https://youtu.be/tNnASVdsUVw
हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर  ‘गंदगी है तो बीमारी है, सफाई है तो स्वास्थ्य है’ और ‘सबका साथ हो, गंगा साफ हो’ जैसे नारों के माध्यम से घाट पर स्वच्छता की अलख जगाई गई। अभियान के दौरान विशेष रूप से उपस्थित उत्तर प्रदेश नमामि गंगे विभाग के संयोजक श्रीकृष्ण दीक्षित ने कहा कि धर्म तभी सार्थक है जब हम प्रकृति और अपनी गंगा माँ का सम्मान करें। आस्था का सम्मान, स्वच्छता का संकल्प ।  गंगा हमारी धरोहर है और इसकी निर्मलता बनाए रखना हमारा परम कर्तव्य है। गंगा सेवक नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा की स्वच्छता केवल एक पर्यावरणीय मुद्दा नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और जीवनदायिनी धरोहर से जुड़ा विषय है। इसे निर्मल बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। गंगा सिर्फ एक नदी नहीं, हमारी आस्था, हमारी पहचान और हमारी जीवनरेखा है। छोटी-छोटी पहल ही मिलकर बड़े बदलाव लाती हैं। श्रमदान के दौरान महानगर सहसंयोजक सारिका गुप्ता, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, गीता दीक्षित, अतुल गुप्ता, अनूप भदौरिया, मनीष बाजपेयी , विधि दीक्षित, राहुल खन्ना उपस्थित रहे ।
Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *