भारतीय कुश्ती टीम के साथ विदेश रवाना हुए गोरख यादव व प्रबल प्रताप सिंह, किया गया सम्मानित
वाराणसी। भारतीय कुश्ती टीम के साथ विदेश दौरे पर रवाना होने से पूर्व टीम मैनेजर गोरख यादव एवं कुश्ती कोच प्रबल प्रताप सिंह का कुश्ती प्रेमियों और परिजनों ने माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा उनके सफल, मंगलमय और उपलब्धियों से भरे दौरे की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि किसी कुश्ती कोच के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनकर विदेश की धरती पर देश का प्रतिनिधित्व करना अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है। यह अवसर वर्षों की मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति निष्ठा का प्रतिफल होता है। यह उपलब्धि समाज में फैली उस भ्रांति को भी तोड़ती है कि समर्पित प्रयासों का उचित सम्मान नहीं मिलता।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दोनों पदाधिकारियों के उज्ज्वल प्रदर्शन और भारतीय टीम की सफलता की कामना करते हुए उन्हें शुभ यात्रा के साथ विदा किया








Users Today : 44
Users Yesterday : 38