“ऑपरेशन दहन” के तहत वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹3.10 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट
> पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण द्वारा एनडीपीएस एक्ट तहत अभियोगों में बरामद मादक पदार्थों के विनष्टीकरण/निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन दहन” दिनांक 01.03.2026 से 30.06.2026 के क्रम में श्रीमान् पुलिस आयुक्त, वाराणसी द्वारा गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के माध्यम से जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी अध्यक्ष नीतू काद्यान पुलिस उपायुक्त, अपराध नीतू काद्यान के निर्देशन एवं सदस्य श्री नृपेन्द्र अपर पुलिस उपायुक्त, अपराध कमि० वाराणसी एवं श्री शुभम सिंह सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध कमि० वाराणसी की उपस्थिति में आज दिनांक 29.06.2026 को श्री गणेश प्लाइउड इन्डस्ट्री रामनगर चन्दौली में इन्सिनरेटर (INCINERATOR)/भस्मक भट्टी में अभियान के अंतर्गत लगभग ₹3 करोड़ 10 लाख कीमत के कुल 19.854 किलोग्राम मादक पदार्थ नियमानुसार डिस्पोजल किए गए।
> निस्तारित मादक पदार्थों में सूखा गांजा, हेरोइन, स्मैक डायजापाम, नशीला पाउडर एवं अल्प्रजोलम शामिल रहे।
> पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के माध्यम से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं विधिसम्मत ढंग से सम्पन्न कराई गई।
> रामनगर, चन्दौली स्थित श्री गणेश प्लाइउड इन्डस्ट्री में इंसीनरेटर मशीन (भस्मक भट्टी) के माध्यम से मादक पदार्थों का निस्तारण कराया गया।
➤ कुल 55 अभियोगों से संबंधित बरामदगी का निस्तारण किया गया, जिनमें विभिन्न थानों सिगरा, भेलूपुर, जीआरपी कैण्ट वाराणसी के एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे शामिल रहे।
> निस्तारण प्रक्रिया के दौरान जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्यों, पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत कमिश्नरेट वाराणसी में आज दिनांक 29.06.2026 को लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपये मूल्य के कुल 19.854 किलोग्राम मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण कराया गया। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के निर्देशन में रामनगर, चन्दौली स्थित श्री गणेश प्लाइउड इंडस्ट्री में इंसीनरेटर मशीन (भस्मक भड्डी) के माध्यम से यह कार्रवाई संपन्न हुई। इस दौरान थाना भेलूपुर, सिगरा, जीआरपी वाराणसी क्षेत्र से एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जब्त कुल 55 अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया, जिसमें 13.24 किलोग्राम सूखा गांजा, 3.83 किग्रा नशीला पाउडर (डायजापाम)/अल्प्राजोलम, 836 ग्राम हेरोईन एवं 1.94 किग्रा स्मैक शामिल रहा। कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग
डिस्पोजल कमेटी के सदस्यों, तथा संबंधित थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में पारदर्शी एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न हुई। यह अभियान मादक पदार्थों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस की सख्त नीति, प्रभावी प्रवर्तन और समाज को नशामुक्त बनाने की प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
डिस्पोजल हुए मादक पदार्थ का थानावार विवरण-
* थाना सिगरा- (1) 11 मुकदमों में 825 ग्राम हेरोईन, (2) 17 मुकदमों में 2.785 किग्रा नशीला पदार्थ एवं अल्प्राजोलम, (3) एक मुकदमें में 1.94 किग्रा स्मैक एवं (4) एक मुकदमें में 1.34 किग्रा गांजा
* थाना भेलूपुर – (1) 7 मुकदमों में 11.9 किग्रा गांजा, (2) 03 मुकदमों में 89.6 ग्राम नशीला पाउडर एवं (3) एक मुकदमा में 8 ग्राम हेरोईन
* थाना जीआरपी कैण्ट- 14 मुकदमों में कुल 965 ग्राम अल्प्राजोलम/नशीला पाउडर
डिस्पोजल के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगणः
1. श्री नृपेन्द्र अपर पुलिस उपायुक्त, अपराध कमिश्नरेट वाराणसी।
2. श्री मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव प्रभारी डीसीआरबी कमिश्नरेट वाराणसी।
3. निरीक्षक श्री देवचन्द यादव प्रभारी थाना जीआरपी कैण्ट कमि) वाराणसी।
4. का0 संजय यादव कार्यालय डीसीआरबी/नारकोटिक्स सेल कमि० वाराणसी।
5. का0 संजीव कुमार कार्यालय डीसीआरबी कमि० वाराणसी
6. हे पुनित कुमार सिंह थाना सिगरा कमि० वाराणसी।
7. का0मु0 अभय कुमार वर्मा थाना सिगरा कमि० वाराणसी
8.हे0मु0 सुभाष चन्द्र शुक्ल थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
9. का0 घनश्याम एवं हो०गा० राधेश्याम थाना भेलूपुर वाराणसी।
10.हे0का0 अनुरुद्ध कुमार साहनी थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी।








Users Today : 0
Users Yesterday : 49