Home » आईपीएल 2025 » मुख्यमंत्री ने किया नितिन नबीन का स्वागत

मुख्यमंत्री ने किया नितिन नबीन का स्वागत

मुख्यमंत्री ने किया नितिन नबीन का स्वागत

पहली बार लखनऊ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीएम योगी ने मंत्रियों व कार्यकर्ताओं से कराया परिचय

संस्कृति, संस्कार और सृजन की साधना स्थली उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत: मुख्यमंत्री

 

 

 

 

लखनऊ, 4 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नितिन नबीन शनिवार को पहली बार लखनऊ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ देकर व भगवा अंगवस्त्र पहनाकर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश सरकार के मंत्रियों व कार्यकर्ताओं का परिचय भी कराया।

 

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में लिखा कि प्रभु श्रीराम एवं लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण के चरणरज से पावन हुई संस्कृति, संस्कार और सृजन की साधना स्थली उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष/केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, भूपेंद्र चौधरी, एके शर्मा, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, संजय निषाद, दारा सिंह चौहान, जेपीएस राठौर, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, संजय सेठ, ब्रजलाल, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य मंत्री, जनप्रतिनिधि व संगठन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्नातक-शिक्षक चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, मतदाताओं तक पहुंचने का मंत्र रोहनिया में चुनावी तैयारियों पर मंथन, बूथ से लेकर क्षेत्र स्तर तक संपर्क अभियान तेज करने पर जोर कार्यकर्ताओं ने भरी जीत की हुंकार, पदाधिकारियों ने कहा- हर मतदाता से स्थापित करें सीधा संवाद वाराणसी।

मिशन-2027 को धार देने काशी में जुटेंगे भाजपा के 266 प्रभारी-विस्तारक काशी व गोरक्ष क्षेत्र की 133 विधानसभा सीटों की चुनावी रणनीति पर होगा मंथन, छह सत्रों में मिलेगा प्रशिक्षण 14-15 अक्टूबर को सुंदरपुर के चौधरी लॉन में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, बीएल संतोष, विनोद तावड़े व धर्मपाल सिंह करेंगे मार्गदर्शन वाराणसी।

नवरात्रि से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार, 1.04 करोड़ के खाद्य पदार्थ जब्त लखनऊ में दो फर्मों से 13.59 टन घी सीज, एटा में 1500 किलो पनीर नष्ट; हापुड़ और एटा में मुकदमा दर्ज कुट्टू-सिंघाड़े के आटे से लेकर घी और खाद्य तेल तक की जांच तेज, छोटे दुकानदारों को अनावश्यक परेशान न करने के निर्देश लखनऊ, 9 अक्टूबर।