Home » liveup » मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर मंडलायुक्त,जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, रेलवे, पीडब्ल्यूडी, विद्युत आदि विभागीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस सभागार में की बैठक।

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर मंडलायुक्त,जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, रेलवे, पीडब्ल्यूडी, विद्युत आदि विभागीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस सभागार में की बैठक।

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर मंडलायुक्त,जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, रेलवे, पीडब्ल्यूडी, विद्युत आदि विभागीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस सभागार में की बैठक।

 

बारिश के मौसम को देखते हुए विद्युत केबल, सीवर या पानी की पाइपलाइन बिछाये जाने के पश्चात खोदी गई सड़को का मरम्मत तत्काल कराया जाय ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो : मा0 मंत्री

वाराणसी। मा0 मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर मंडलायुक्त,जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, रेलवे, पीडब्ल्यूडी, विद्युत आदि विभागीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस सभागार में बैठक की।

विद्युत विभाग द्वारा शहर में किये जा रहे अन्डर ग्राउण्ड केबलिंग के कार्यों के उपरान्त सड़क खुदाई के बाद कतिपय कालोनियों की सड़कों को बिना मरम्मत के छोड़ दिया जा रहा है जिससे बरसात के समय में आमजन को काफी समस्या एवं दुर्घटना का कारण बन रही है। इस पर मंत्री ने  नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल सड़कों के मरम्मत कराए जाने के निर्देश विद्युत विभाग के अभियंता एवं नगर निगम को दिया। उन्होंने कहा कि उक्त कार्य को प्राथमिकता के आधार पर अभियान चलाकर पूर्ण किया जाय अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी। मंत्री ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि बारिश के मौसम को देखते हुए विद्युत केबल, सीवर या पानी की पाइपलाइन बिछाये जाने के पश्चात खोदी गई सड़को का मरम्मत तत्काल कराया जाय ताकि आम निवासियों किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रेलवे विभाग द्वारा रेलवे लाइन चौड़ीकरण कार्य में ढलवारिया, शैलपुत्री, नक्कीघाट आदि वार्डों में अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान स्थानीय निवासियों के ली जाने वाली जमीन को लेकर जो भ्रम की स्थिति बनी है, उसको मौके राजस्व विभाग की टीम के साथ उसका निराकरण कराया जाय ताकि लोगों में असंतोष न फैले।
चौकाघाट वार्ड में रेलवे लाइन के किनारे ढेलवरिया से होते हुए नक्खीघाट से शैलपुत्री चौराहे तक वैकल्पिक सड़क निर्माण के विषय में भी चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
आवागमन को सुगम बनाए हेतु अंधरापुल अंडरपास के चौड़ीकरण, गंगा एवं वरुणा नदी पर बनाए जाने वाले एलिवेटेड सड़क के निर्माण कार्य पर भी चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक के पश्चात मंत्री जी द्वारा कमिश्नर एस राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, रेलवे, पी डब्ल्यू डी आदि अधिकारियों के साथ  अंधरापुल, चौकाघाट , ढेलवारिया आदि वार्डो का स्थलीय दौरा कर वहां कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण, स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश के साथ ही रेलवे की किनारे सड़क बनाए जाने की संभावना को देखा गया एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्नातक-शिक्षक चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, मतदाताओं तक पहुंचने का मंत्र रोहनिया में चुनावी तैयारियों पर मंथन, बूथ से लेकर क्षेत्र स्तर तक संपर्क अभियान तेज करने पर जोर कार्यकर्ताओं ने भरी जीत की हुंकार, पदाधिकारियों ने कहा- हर मतदाता से स्थापित करें सीधा संवाद वाराणसी।

मिशन-2027 को धार देने काशी में जुटेंगे भाजपा के 266 प्रभारी-विस्तारक काशी व गोरक्ष क्षेत्र की 133 विधानसभा सीटों की चुनावी रणनीति पर होगा मंथन, छह सत्रों में मिलेगा प्रशिक्षण 14-15 अक्टूबर को सुंदरपुर के चौधरी लॉन में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, बीएल संतोष, विनोद तावड़े व धर्मपाल सिंह करेंगे मार्गदर्शन वाराणसी।

नवरात्रि से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार, 1.04 करोड़ के खाद्य पदार्थ जब्त लखनऊ में दो फर्मों से 13.59 टन घी सीज, एटा में 1500 किलो पनीर नष्ट; हापुड़ और एटा में मुकदमा दर्ज कुट्टू-सिंघाड़े के आटे से लेकर घी और खाद्य तेल तक की जांच तेज, छोटे दुकानदारों को अनावश्यक परेशान न करने के निर्देश लखनऊ, 9 अक्टूबर।