संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी लोगों की फरियाद

राजातालाब।उपजिलाधिकारी शांतुन कुमार सिनसिनवार ने सोमवार को राजातालाब तहसील स्थित सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर क्षेत्र से आए हुए लोगों की सड़क, नाली ,खडंजा, बिजली, जल निकासी, पेंशन ,आवास, चक रोड एवं ग्राम समाज के जमीन पर अवैध कब्जा सहित कुल 325 विभिन्न शिकायतों को सुनी। एसडीएम ने सभी शिकायत पत्रों को संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण हेतु आदेश के साथ भेज दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में हरसोस के राम जग ने अपनी भूमि पर 60 वर्षों से काबिज दाखिल चले आ रहे हैं। अब कुछ लोगो द्वारा उनकी भूमि पर कब्जा करने के संबंध में तथा ठठरा की सुदामा देवी ने शिकायत की कि न्यायालय के आदेश से उनके भूमि की मेड़बंदी हुई थी। अब पड़ोसी मेड़ तोड़कर उनके खेत में घुसकर जुताई बुवाई करने पर आमादा है।चौखंडी की मीना मौर्य का कहना था कि उनकी भूमि शामिल खाते में है। बिना बटवारा किये कानूनगोह ने कुछ लोगों को अनुचित लाभ देने के लिए सीमांकन कर दिया।उनकी भूमि जो पहले 12 विश्वा थी अब मात्र दो विश्वा शेष रह गई है।मेहंदीगंज के रामाश्रय ने कहा कि वह अब तक दर्जनों शिकायती पत्र देकर गांव में सार्वजनिक भूमि और तालाब पर अवैध अतिक्रमण किए जाने का मामला उठा चुके हैं।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। बहुत से लोगों के घर तालाब की भूमि में बनाए की शिकायत की।इस दौरान एडीसीपी वरुणा जोन, एसीपी राजातालाब, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।








Users Today : 23
Users Yesterday : 29